40 लाख की लागत से चित्रकूट जिला अस्पताल में बनेगा नया पर्चा काउंटर, वेटिंग हॉल

0
40 लाख की लागत से चित्रकूट जिला अस्पताल में बनेगा नया पर्चा काउंटर, वेटिंग हॉल


Last Updated:

जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं,लेकिन अब तक पर्चा कटवाने के लिए केवल सीमित व्यवस्था होने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी होती थी. कई बार मरीजों का आधा समय सिर्फ पर्चा बनवाने में ही निकल जाता था, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर से मिलने में भी देर हो जाती थी.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है. अस्पताल में अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है. लंबे समय से पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों और घंटों इंतजार की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

बता दें कि जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं,लेकिन अब तक पर्चा कटवाने के लिए केवल सीमित व्यवस्था होने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी होती थी. कई बार मरीजों का आधा समय सिर्फ पर्चा बनवाने में ही निकल जाता था, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर से मिलने में भी देर हो जाती थी. मरीजों की इसी परेशानी को देखते हुए पुलकित गर्ग ने जिला अस्पताल में नई व्यवस्था बनाने की मंजूरी दे दी है.

40 लाख में बनेगा नया पर्ची काउंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

जिसको देखते हुए अब अस्पताल परिसर में एंट्री गेट के पास ही एक नया पर्चा काउंटर बनाया जाएगा,इस काउंटर में एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग विंडो होंगी, जिससे एक साथ कई मरीजों का पर्चा बनाया जा सकेगा.इस पूरी योजना पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे,इसके साथ ही अस्पताल परिसर में एक बड़ा और व्यवस्थित वेटिंग हॉल भी बनाया जाएगा, जहां मरीज और उनके परिजन आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे.अभी तक अस्पताल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को खुले में या इधर-उधर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है.

रोजाना एक हजार से ज्यादा पहुंचते है मरीज

वही इस संबंध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में रोजाना लगभग 1000 से 1300 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं. इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के कारण पर्चा काउंटर पर अक्सर लंबी लाइन लग जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है,उन्होंने बताया कि नए काउंटर और वेटिंग हॉल के निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.जानकारी के अनुसार इसमें चार विंडो वाले नए पर्चा काउंटर से मरीजों का पंजीकरण बहुत तेजी से हो सकेगा, इससे मरीजों का समय बचेगा और उन्हें जल्द डॉक्टर से परामर्श भी मिल सकेगा. वहीं वेटिंग हॉल बनने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *