48 घण्टे बाद यूपी में बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश को लेकर अलर्ट

Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी में अगले 2 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. इसके अलावा 11 …और पढ़ें
यूपी में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन के साथ रात के समय में भी गर्मी लोगो को सता रही है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक,आज 18 जिलों में हीट वेव अपना कहर दिखायेगा. इसमें यूपी का पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के जिले शामिल हैं. हालांकि अगले 48 घण्टे बाद यूपी में मौसम फिर से यूटर्न लेने वाला है.
2 से 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 2 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. इस दौरान गर्म सतही पछुआ हवाएं भी चलेंगी और कई जिलों में हीट वेव का कहर भी नजर आएगा.इसके बाद 11 जून से फिर यूपी के अलग अलग जिलों में बादलों की आवाजाही नजर आएगी और बारिश का दौर भी शुरू होगा.इस दौरान तापमान में भी कमी देखी जाएगी.
यूपी के कई शहरों में सूर्य की तपिश ने लोगो को पूरे दिन झुलसाया. रविवार को आगरा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा झांसी में भी तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. भीषण गर्मी के कारण रविवार को सड़कों पर भी खासा सन्नाटा नजर आया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
लखनऊ | 41.4 | 28.0 | 186 |
आगरा | 44.8 | 28.4 | 129 |
कानपुर | 43.2 | 28.8 | 104 |
मेरठ | 40.7 | 25.8 | 229 |
वाराणसी | 43.5 | 28.5 | 82 |