48 एकड़ क्षेत्र, 3 हजार जॉब, 4000 करोड़ का निवेश और … ग्रेटर नोएडा में बनेगा कुछ ऐसा खास सेमीकंडक्टर पार्क
Last Updated:
Special News Semiconductor Park: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य विकास की राह पर एक और कदम रखने जा रहा है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है. इस पार्क की खासियत जान आप भी चकरा जाएंगे. आइए जानते हैं सबकुछ.
सेमीकंडक्टर पाक्क की खासियत.
इतने एकड़ में बनेगा
ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है. ये प्रोजेक्ट बड़ा ही अहम है. पूरा प्रोजेक्ट करीब 48 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम आगे बढ़ जाएगा.
कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.
यह है सेमीकंडक्टर यूनिट की खासियत
- उत्तर भारत की पहली हाई-टेक सेमीकंडक्टर यूनिट होगी.
- यह यूनिट एचसीएल ग्रुप और दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn का संयुक्त वेंचर है.
- यह यूनिट एचसीएल ग्रुप और Foxconn के करीब 4000 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से बनेगी.
- यह प्रोजेक्ट भारत की जीडीपी में हर साल करीब 45,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा.
- इस सेमीकंडक्टर यूनिट में 20 हजार वैफर प्रतिमाह की क्षमता के साथ मोबाइल, लैपटॉप और ऑटोमोबाइल के लिए डिस्पले ड्राइवर चिप बनेंगी.
- यह जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित है, जिससे अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, मल्टिमोडल कनेक्टिविटी और माल परिवहन आसान होगा.
- यह प्रोजेक्ट यमुना सिटी में 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है.
- इसके जरिए से उत्तर प्रदेश में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.
आपात सेवाओं की रहेगी छूट
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन के दौरान बिना किसी रोक-टोक के गुजरने दिया जाएगा. किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें