48 घंटे से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा है कुत्ता, लग गई मंदिर के बाहर भीड़
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले में पिछले कुछ दिनों से एक ऐसे कुत्ते की चर्चा हो रही है, जो करीब 48 घंटे से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. यह पूरा मामला जिले के नगीना तहसील के नंदपुर गांव का है.
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले में पिछले कुछ दिनों से एक ऐसे कुत्ते की चर्चा हो रही है, जो करीब 48 घंटे से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. यह पूरा मामला जिले के नगीना तहसील के नंदपुर गांव का है, जहां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक कुत्ता कई घंटों से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. कुत्ते की इस परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बिना रुके परिक्रमा कर रहा है कुत्ता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुत्ता सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर में पहुंचा और बिना रुके हुए हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा. हैरानी जताने वाली यह बात है कि कुत्ता ना तो थक रहा है और ना ही इस बीच उसने कुछ खाया है. वह लगातार मूर्ति के चारों ओर घूम रहा है. वहां मौजूद जब लोगों ने कुत्ते को ऐसा करते हुए देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मंदिर के पास जुट गई भीड़
वीडियो वायरल होने के बाद इस कुत्ते को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. भारी संख्या में मंदिर के आसपास भीड़ जुटी हुई है. मंदिर के पास मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. एक तरफ जहां लोग इस पूरी घटना को आस्था से जोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे रहस्यमयी बता रहे हैं.
कुत्ते के साथ कबूतर भी था
वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि परिक्रमा के दौरान कुत्ते के ऊपर कबूतर भी बैठा था. वह भी कुत्ते के ऊपर बैठकर हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था. हालांकि कुछ समय बाद कबूतर की मौत हो गई. इसके बाद कुत्ते ने कुछ देर के लिए अपनी परिक्रमा रोक दी और रोता हुआ दिखाई दे रहा था. हालांकि बाद में कुत्ते ने फिर से अपनी परिक्रमा शुरू कर दी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें