50 साल पुराना स्वाद, सर्दियों में गाजर हलवे का जादू, जानिए क्यों सब हैं दीवाने
Last Updated:
फर्रुखाबाद के अमन मिष्ठान भंडार का गाजर का हलवा स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर है, जिसमें दूध, मेवा और देशी घी का उपयोग होता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. आइए जानते है इसकी खासियत…
फर्रुखाबाद. सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्वाद वाले व्यंजन घर से लेकर बाजार में भी सज चुके है. ऐसे में मिठास घोलने के लिए अनेकों विकल्प है, जिनमें गाजर के हलवे के तो कई दीवाने है. वही, इन दिनों शहर के कुछ खास स्थानों पर इसके शौकीनों से गुलजार हो चुके है. जिस प्रकार गाजर का हलवा मुख्य रूप से इसी मौसम में खाने को मिलता है. यह लाजवाब जायके के लिए मिठास से भरपूर यह व्यंजन है मशहूर.
फर्रुखाबाद के टॉप मिठाई के स्वाद के लिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अमन मिष्ठान भंडार का गाजर का हलवा न केवल शहर में बल्कि आज कई जिलों तक इसका स्वाद खूब मशहूर है. इसकी वजह हैं इसका स्वाद समय बदला साल बदला लेकिन नहीं बदला तो बस यहां का स्वाद. करीब पचास साल से यह दुकान लगातार अपने पूर्वजों के द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद बरक़रार रखे हुए है. ऐसे में इस दुकान पर जो भी एक बार स्वाद चख लेता है तो कभी भी इसके स्वाद को नहीं भूलता है. इसकी दुकान पर गाजर से तैयार हलवा जिसमे दूध के साथ ही विभिन्न मेवाओं से हलवा तैयार किया जाता है. जिसकी बहुत मांग है.
जिले भर में है स्वाद मशहूर
फर्रुखाबाद के कमालगंज मुख्य मार्ग पर मौजूद यह दुकान जहां सुबह से ही हलवा बनाने की शुरुआत होती हैं. वही दोपहर से शाम तक यह हलवा तैयार हो पाता है. तब जाकर लोग इस हलवे के स्वाद को चख पाते हैं. ऐसे में दुकानदार अमन चौरसिया बताते हैं कि उनका मुख्य उद्देश्य है ग्राहकों तक उनके द्वारा बनाएं गए स्वाद को अहमियत और भरोसे के लिए कभी भी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया. ऐसे में इसे तैयार करने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही मेवाओं का भी प्रयोग किया जाता हैं.
पोषक तत्वों का है खज़ाना
जिस प्रकार गाजर में एंथोसाइनिन व बीटा कैरोटिन और विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में यह आंखों के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी है. ऐसे में सर्दियों में गाजर का हलवा कैलोरी से युक्त होता है. इसे तैयार करने के लिए इसमें मिक्स देशी घी, मेवाओं के साथ ही खोआ भी होता है. जो हमारे शरीर में कैल्शियम और आयरन पहुंचाते है. यही मुख्य वजह हैं जो सर्दियों में गाजर का हलवा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता हैं.
मेवाओ का मिलता है स्वाद
जिस प्रकार गाजर का हलवा खाने में जीतना स्वादिष्ट होता है वैसे ही इसे तैयार करने में उतनी ही मेहनत भी लगती हैं. ऐसे में सबसे पहले इसे तैयार करने के लिए गाजर को अच्छे से धोने के बाद इसके लच्छो को निकालकर इसमें दूध को दो घंटे से अधिक समय तक उबाला जाता हैं. ऐसे में स्वाद और जरूरत के हिसाब से खोया, बादाम, काजू, इलायची पाउडर को मिलाते हैं. इसके बाद इसमें देशी घी डालने के बाद इसमें गाजर के हलवे को बनाया जाता हैं.