50 साल पहले चलता था ये अनोखा टैंपो, अब महाकुंभ में बना आकर्षण का केंद्र, देखकर लोग हैरान

0
50 साल पहले चलता था ये अनोखा टैंपो, अब महाकुंभ में बना आकर्षण का केंद्र, देखकर लोग हैरान


Last Updated:

Unique Auto Rickshaw: महाकुंभ में प्रयागराज में 50 साल पुराना गणेश रूपी टैंपो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लगभग 50 साल पहले  बस के अलावा यही टैंपो लोगों का आवागमन का मुख्य साधन था और इस टैंपो का खूब इस्तेमाल क…और पढ़ें

X

गणेश रूपी टैम्पो 

हाइलाइट्स

  • प्रयागराज महाकुंभ में 50 साल पुराना टेंपो आकर्षण का केंद्र बना.
  • गणेश रूपी टेंपो को देखकर लोग हैरान और सेल्फी ले रहे हैं.
  • पुराने टेंपो का इस्तेमाल महाकुंभ में सवारी लाने ले जाने के लिए हो रहा है.

कौशाम्बी: इस आधुनिक दौर में जब पेट्रोल वाहन सीएनजी वाहन और बैटरी वाहनों की बाजारों में भरमार है. ऐसे समय में  महाकुंभ में सवारी लाने ले जाने के लिए पचास साल से अधिक पुराना गणेश रूपी टेंपो का प्रयोग किया जा रहा है.  यह टैंपो काफी पुराना है. अब यह काफी कम देखने को मिलता है. एक समय में बाजार में यह काफी फेमस हुआ करता था. लेकिन समय के साथ तकनीक बदली और पुरानी चीजें विलुप्त हो गयी. इन दिनों यह टैंपो महाकुंभ में दिखाई दे रहा है. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

टैंपो मलिक व चालक गोरेलाल बताते हैं कि उनके लिए यह टैंपो लक्ष्मी के समान है. उन्होंने इसी टैंपो से वाहन चलाना सीखा और इसी टेंपो को चलाकर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया. उन्होंने कहा कि भले ही बाजार में तरह-तरह के ऑटो आ गए हो, लेकिन अभी वह इसी टैंपो को चलाएंगे. महाकुंभ में यह टैंपो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है, क्योंकि बहुत से लोगों ने दशकों बाद इसे सड़क पर चलते हुए देखा है, तो बहुत से लोग इसमें बैठकर इसकी सवारी का आनंद ले रहे हैं. लगभग 50 साल पहले  बस के अलावा यही टैंपो लोगों का आवागमन का मुख्य साधन था और इस टैंपो का खूब इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आज के दौर में जब नई-नई तकनीक के आने से यह बेहद पुराने टैंपो को देख लोग आश्चर्यचकित भी हो रहे हैं. वहीं महाकुंभ में आए देशभर के श्रद्धालुओं ने इस टेंपो को अपने-अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं इसके साथ सेल्फी खींचा रहे हैं. पूरे मेला क्षेत्र में अकेला यह खास तरह का पुराना टैंपो चर्चा का विषय बना हुआ है.

homeuttar-pradesh

50 साल पहले चलता था ये अनोखा टैंपो, अब महाकुंभ में बना आकर्षण का केंद्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *