500 रुपए वाली मशीन का कमाल, कम रोशनी में आसानी से दिख जाएंगी मरीज की नसें 

0
500 रुपए वाली मशीन का कमाल, कम रोशनी में आसानी से दिख जाएंगी मरीज की नसें 


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Jhansi News : झांसी पैरामेडिकल कॉलेज ने वेन मेकर कम फाइंडर डिवाइस बनाई, जो कम रोशनी में नस ढूंढने और रक्त नमूना लेने में मदद करेगी. इस मशीन की कीमत मात्र 500 रुपए है. यह डिवाइस पेंसिल आकार की बैटरी पर काम करता …और पढ़ें

अपने डिवाइस के साथ विद्यार्थी

हाइलाइट्स

  • झांसी में 500 रुपए की वेन मेकर डिवाइस बनाई गई.
  • कम रोशनी में नस ढूंढने और रक्त नमूना लेने में मदद करेगी.
  • ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में भी उपयोगी साबित होगी.

झांसी : झांसी में लगातार नए खोज हो रहे हैं. यहां पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की टीम ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो कम रोशनी में भी नस ढूंढने में कारगर होगी. उन्होंने ये भी दावा किया है कि मोटे व्यक्ति की नस से रक्त का नमूना लेने और आईवी कैन्युला लगाना भी आसान होगा. इस डिवाइस का नाम वेन मेकर कम फाइंडर रखा गया है.गौरतलब है कि कम रोशनी में नस खोजने और आईवी कैन्युला डालने में परेशानी होती है. साथ ही मरीज पर खतरा भी बना होता है.

गौरतलब है कि पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कम रोशनी होने या फिर नस न मिलने पर रक्त के नमूने लेने में आने वाली समस्या शिक्षकों से साझा की थी. इसके बाद ही वेन मेकर बनाने का सुझाव आया. पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों की टीम ने इसे बनाने का काम शुरू किया. निदेशक ने बताया कि अभी बाजार में जो वेन फाइंडर उपलब्ध हैं, उनसे लाल रोशनी निकलती है. इनके इस्तेमाल के लिए लैब या वॉर्ड में रोशनी काफी कम करनी पड़ती है. इसके बाद भी धमनियां सिकुड़ी – ही रहती हैं. ऐसे में नस मिलने के बाद भी रक्त का नमूना लेने अथवा आईवी कैन्युला डालने में परेशानी कम नहीं होती. इन उपकरणों की कीमत बाजार में डेढ़ से दस हजार तक है.

500 में मिल जाएगी मशीन
पैरामेडिकल कॉलेज की टीम की ओर से विकसित की गई डिवाइस की कीमत 400 से 500 रुपए ही है. साथ ही यह बाजार में उपलब्ध डिवाइस से काफी उपयोगी भी है. यह डिवाइस पेंसिल आकार की बैटरी पर काम करता है. वार्ड, लैब से लेकर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू तक में उपयोगी साबित होगा. डिवाइस में दो अलग-अलग रंग की खास तरह की एलईडी लगाई गई है. एक एलईडी के प्रकाश से जहां कम रोशनी में नस से रक्त का नमूना लेने में मदद मिलती है. वहीं, दूसरी एलईडी की रोशनी त्वचा पर पड़ते ही नस चमकने लगती है. ऐसे में आसानी से मोटे व्यक्ति की नस भी दिख जाती है.

homeuttar-pradesh

500 रुपए वाली मशीन का कमाल, कम रोशनी में आसानी से दिख जाएंगी मरीज की नसें 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *