6, 9, 5, 22, 25…इन अंकों का जानें राम मंदिर से कनेक्शन, ध्वजारोहण की तैयारियों के बीच उठा सवाल

0
6, 9, 5, 22, 25…इन अंकों का जानें राम मंदिर से कनेक्शन, ध्वजारोहण की तैयारियों के बीच उठा सवाल


Last Updated:

Ram Temple Ayodhya : अयोध्या में 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में होने जा रहे ऐतिहासिक ध्वजारोहण को लेकर तैयारियां तेज हैं. सूर्यदेव की प्रतीकात्मक आकृति से सुशोभित इस ध्वज को मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया जाएगा. जनवरी से जून 2025 के बीच रिकॉर्ड 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे. इस बीच 6 ,9, 5 ,22 और 25 तारीखों का एक कनेक्शन भी सामने आया है.

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में वर्षों का संघर्ष 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी समाप्त करने जा रहे हैं. अयोध्या में जो सैकड़ों साल का विवाद था, वह साल 2019 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वह अपनी पूर्णता 2025 में प्राप्त होगा. 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वज स्थापित कर मंदिर पूर्णता का संदेश देंगे. हर राम भक्त के मन में यह सवाल है कि आखिर 6 ,9, 5, 22 और 25 अंक (तारीख) का राम मंदिर से क्या कनेक्शन है. आइये जानते हैं. राम मंदिर से जुटे 6 दिसंबर का मतलब है 6 दिसंबर 1992, जिस दिन करसेवकों ने बाबरी का विध्वंस किया था और राम मंदिर परिसर में भगवा ध्वज पहली बार लहराया था. 9 नवंबर 2019 को मंदिर-मस्जिद विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था. फिर आया 2020 जब 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी.
.

हमेशा के लिए दर्ज
22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर के भूतल पर बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा की. इसके बाद से अयोध्या में प्रतिदिन देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बालक राम का दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं. अब 25 नवंबर 2025 भी इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है. जब प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे. अयोध्या के लिए यह तारीख केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है. साधु, संतों से लेकर आम लोगों तक को इस दिन का इंतजार था.

सुरक्षा टाइट

अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. पूरे अयोध्या धाम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति 24 घंटे निगरानी कर रहा है. हर व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है. भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है. श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के दौरान कोई असुविधा न हो इसका भी प्लान तैयार किया गया है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

6, 9, 5, 22, 25…इन अंकों का जानें राम मंदिर से रिश्ता, ध्वजारोहण के बीच सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *