68 साल के उम्र में भी स्वस्थ है ये किसान, ऑर्गेनिक खेती है इनकी फिटनेस का राज, जाने कैसे

0
68 साल के उम्र में भी स्वस्थ है ये किसान, ऑर्गेनिक खेती है इनकी फिटनेस का राज, जाने कैसे


Last Updated:

बहराइच के 68 वर्षीय किसान जगन्नाथ प्रसाद मौर्या आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं. उनका फिटनेस का राज कोई जिम या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि पारंपरिक ऑर्गेनिक खेती है. पशु पालन से मिलने वाले गोबर और गोमूत्र से तैयार की गई खाद और कीटनाशक से उगाई गई फसलें उनके शरीर को पोषण और रोगमुक्त जीवन देती हैं. यही वजह है कि वे अपनी उम्र में भी रोगमुक्त और चुस्त-दुरुस्त हैं.

बहराइच. जिले के रहने वाले एक शख्स जिनकी उम्र लगभग 68 साल हो चली है इनको कोई बीमारी नहीं है, और देखने में भी बिल्कुल हट्टे-कट्टे है, जिनकी फिटनेस का राज, कुछ और नहीं बल्कि खेती की यह विधि है, जिस विधि से अनाज और सब्जी उत्पादन कर सेवन करते है. जो पूर्वजों के जमाने से करते आ रहे है. जिसको लेकर पूर्वज खुद भी बोल कर गए थे, अगर फिटनेस बरकरार रखनी होगी तो इस विधि का साथ बेटा कभी मत छोड़ना, जिसका साथ किसान ने पूर्वजों के कहने अनुसार आज तक नहीं छोड़ा, इसलिए फिटनेस बरकरार है.

किसान की फिटनेस का राज खेती
बहराइच जिले के रहने वाले इस 68 साल के किसान जो बहराइच शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर कौवाकोडरी में रहते है, इनका पूरा नाम जगन्नाथ प्रसाद मौर्या है,जिनकी फिटनेस की बात करें तो यह फिटनेस को लेकर कोई ड्राई फूड या एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि फिटनेस खुद अपने द्वारा उगाई गई फल, सब्जियां और अनाज की है, जिसको यह खुद उत्पादन करते हैं. इस विधि से उसके बाद खुद इसी का सेवन करते हैं, इन्हें कोई बीमारी नहीं है. फिटनेस हबरकरार है.

इस विधि से खेती करने पर स्वास्थ्य को सीधा फायदा
बहराइच जिले के रहने वाले किसान जगन्नाथ प्रसाद मौर्य बताते हैं कि मेरी फिटनेस का राज ऑर्गेनिक खेती है. हमने पशु पालन कर रखे हैं और पशु से निकलने वाला मूत्र और गोबर से ही हम खेती करते हैं. इन्हीं से निकलने वाले गोमूत्र और गोबर से खेतों में पड़ने वाली खाद, कीटनाशक सारी चीजों को बनाकर खेतों में डाला जाता है और छिड़काव किया जाता है. इससे न सिर्फ लागत कम लगती है बल्कि अनाज भी जहर मुक्त होते हैं. जिसका सेवन करने पर कोई बीमारी नहीं होती है और शरीर को सीधे तौर पर विटामिन और प्रोटीन मिल जाती है. शायद यही वजह है जो आज 68 साल की उम्र होने के बावजूद भी किसान को कोई बीमारी नहीं है. इसके साथ ही यह जय गुरुदेव को मानने वाले हैं और नॉनवेज का सेवन भी नहीं करते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *