7 युवक बनने वाले थे पुलिस में सिपाही, खास ट्रिक से किया था एग्जाम पास, जांच में खुला राज

0
7 युवक बनने वाले थे पुलिस में सिपाही, खास ट्रिक से किया था एग्जाम पास, जांच में खुला राज


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Kasganj Latest News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस ने उन 7 युवकों पर कार्रवाई की है, जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर यूपी पुलिस में नौकरी पाने का प्रयास किया था. इनमें से 4 आरोपी युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है. वहीं …और पढ़ें

4 आरोपी युवक अरेस्ट.

कासगंज. यूपी के जनपद कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 7 युवकों को पुलिस में पकड़ा है. जो फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती होने की मंशा बनाए थे और वो कुछ हद तक कामयाब भी हो गए थे लेकिन जांच के दौरान इन सातों का फर्जीबाड़ा सामने आ गया और पुलिस ने इनमें से 4 को धर-दबोचा. दरअसल, बीते साल 21 नबंवर में पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया था जिनमें कई युवकों ने सफलता हासिल की थी इन्हीं में यह सातों भी थे जो परीक्षा में पास हो गए थे और बस मेडिकल और फिजिकल के बाद पुलिस में जवान बनने वाले थे, लेकिन जांच में इनका राज खुल गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि सातों आरोपी युवक अलीगढ़ के रहने वाले हैंं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाण लगाकर नौकरी पाने का बड़ा फर्जीबाड़ा सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है. बता दें, जनपद कासगंज की पुलिस लाइन स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की DV/PST के दौरान फर्जी तरीके से स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के आश्रित का लाभ लेने के लिए 7 अभ्यर्थियों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित होने के आरक्षण का लाभ पाने हेतु नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गये थे. जिनके विरूद्ध धारा 318(4) /338/ 336(3) /340(2) बीएनएस व 13 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 में मामला दर्ज किया गया.

पुरानी साड़ी पहनकर तहसील पहुंची महिला, बोली- मेरा पति…, नाम सुन अधिकारियों के उड़े होश

इसी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल साक्ष्य संकलन और आवश्यक विधिक कार्रवाई किये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर शख्त कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया. थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी युवकों के नाम.

साली को डेट करता था जीजा, पत्नी के पीछे बड़ी होशियारी से बनाता था संबंध, यूं खुला पति का राज

1. रवेन्द्र कुमार पुत्र चिरंजी लाल, निवासी ग्राम ग्वालरा, थाना गभाना, जनपद अलीगढ़ 2. हरीप्रकाश पुत्र भोला शंकर शर्मा निवासी-ग्राम मजूपुर सुबकरा, थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़, 3. सौरभ सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम भमरौला, थाना-खैर, जनपद अलीगढ़, 4. अर्पित कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी-ग्राम जलालपुर थाना-पिसावा, जनपद अलीगढ़ को पालिटेकनिक कालेज के पास कासगंज बदायूं रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है. अभि0गण के विरूद्ध पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.

homeuttar-pradesh

7 युवक बनने वाले थे पुलिस में सिपाही, ट्रिक से किया एग्जाम पास, अब खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *