70 साल का भरोसा…10 रुपए का समोसा, दिन में बिकते हैं 5 हजार, स्वाद ऐसा लाजवाब कि दूर-दूर से पहुंचते है लोग
Last Updated:
Kannauj News: कन्नौज के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित 70 साल पुराना कटियार स्वीट हाउस अपने बड़े और खास स्वाद वाले समोसों के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. मात्र 10 रुपए में मिलने वाला ये समोसे सरकारी आयोजनों, स्कूल कार्यक्रमों, घरेलू समारोहों और बड़े ऑर्डर्स के लिए पहली पसंद बना हुआ हैं. दुकान में रोजाना 4 से 5 हजार समोसे तैयार किए जाते हैं, और प्रतिदिन की प्रतिदिन बिक भी जाते हैं.
कन्नौज: अगर आप कन्नौज शहर में कुछ खास और यादगार स्वाद की तलाश में हैं, तो रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित कटियार स्वीट हाउस आपके स्वाद को नया अनुभव दे सकता है. करीब 70 साल पुरानी यह मशहूर दुकान अपने बड़े आकार और बेहतरीन क्वालिटी वाले समोसों की वजह से दूर-दराज तक जानी जाती है. यहां के समोसे इतने बड़े और भरपूर होते हैं कि एक ही समोसा खाने के बाद दोबारा लेने की इच्छा कम पड़ सकती है, लेकिन स्वाद ऐसा कि लोग बार-बार लौटने को मजबूर हो जाते हैं.
क्या है खासियत?
कटियार स्वीट हाउस के समोसों की कीमत मात्र 10 रुपए है. अपनी किफायती दर और विशिष्ट स्वाद की वजह से ये समोसे सरकारी आयोजनों, स्कूल कार्यक्रमों, घरेलू समारोहों और बड़े ऑर्डर्स के लिए पहली पसंद बने हुए हैं. दुकान में रोजाना 4 से 5 हजार समोसे तैयार किए जाते हैं, और प्रतिदिन की प्रतिदिन बिक भी जाते हैं. भारी मांग के कारण सुबह से लेकर देर शाम तक दुकान पर ग्राहकों की लंबी भीड़ लगी रहती है.
दुकान के संचालक गौरव कटियार बताते हैं कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से इस दुकान को चला रहा है. पहले समोसा 7 रुपए में बेचा जाता था, लेकिन बढ़ती मांग और ग्राहक की पसंद को देखते हुए समोसे का साइज और क्वालिटी दोनों बढ़ा दिए गए. गौरव बताते हैं, ‘हमारे यहां कन्नौज ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग समोसे खाने आते हैं. समोसों में हम अच्छी क्वालिटी के आलू, मसाले और कुछ विशेष घरेलू तैयार मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्वाद और सुगंध दोनों ही अलग स्तर के होते हैं.’
उन्होंने बताया कि दुकान पर दो से तीन कारीगर लगातार समोसे बनाने में लगे रहते हैं. ग्राहकों को शुद्धता और गुणवत्ता देने के लिए सामग्री की खास निगरानी की जाती है. कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि हर ग्राहक को वही पुराना, भरोसेमंद स्वाद मिले, जिसकी वजह से हमारा नाम आज भी कायम है. कन्नौज में जहां कई नई दुकानें खुल रही हैं, वहीं कटियार स्वीट हाउस अपनी पारंपरिक गुणवत्ता और विशिष्ट स्वाद की वजह से आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां का समोसा न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि दिल भी जीत लेता है.
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें