7996 यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा तिथि घोषित, मैदान में 3.66 लाख अभ्यर्थी
UPSSSC Lekhpal Exam Date : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. लेखपाल के 7996 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. मुख्य परीक्षा के लिए 366712 उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है.
नोटिफिकेशन के अनुसार, लेखपाल की कुल 7996 वैकेंसी में से 3205 सीटें अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. जबकि 1679 सीटें एससी और 160, ओबीसी के लिए 2158 और EWS के लिए 792 सीटें हैं.
लेखपाल भर्ती परीक्षा पैटर्न बदला
लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस इस बार पूरी तरह बदल दिया गया है. इस बार अभ्यर्थियों को बिल्कुल नए पैटर्न पर तैयारी करनी होगी. अब ग्राम्य समाज से सिर्फ 5 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. जबकि साल 2022 की लेखपाल भर्ती परीक्षा में समाज और विकास टॉपिक से 25-25 प्रश्न पूछे गए थे. दूसरा बड़ा बदलाव यह है कि मैथ्स हटा दी गई है. हालांकि डीजीआई शामिल रहेगा. इससे 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में अब कंप्यूटर आईटी, यूपी जीके को सिलेबस में जगह दी गई है, जो पहले नहीं थे. परीक्षा में हिंदी का रोल घटा दिया गया है. पहले सामान्य हिंदी से 25 अंक का आता था, अब इससे 10 अंक का आएगा.
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 – परीक्षा सिलेबस
1. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
(क) प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास
भारत के इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू
प्राचीन सभ्यताएँ, साम्राज्य और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
मध्यकालीन भारत की राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां
(ख) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाएँ
राष्ट्रवाद का विकास
प्रमुख आंदोलन, नेता और संगठन
भारत को स्वतंत्रता मिलने तक का संक्षिप्त इतिहास
2. भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान
(क) भारतीय संविधान
संविधान का निर्माण और विकास
संविधान की प्रमुख विशेषताएं
मौलिक अधिकार, कर्तव्य और नीति निर्देशक तत्व
(ख) शासन प्रणाली
केंद्र और राज्य सरकार की संरचना
संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और न्यायपालिका
(ग) स्थानीय प्रशासन
पंचायती राज व्यवस्था
स्थानीय स्वशासन संस्थाएँ
सरकारी नीतियाँ और सामुदायिक विकास कार्यक्रम
3. भारत एवं विश्व का भूगोल
(क) भारत का भूगोल
भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
जलवायु, नदियाँ, पर्वत और प्राकृतिक संसाधन
(ख) कृषि एवं जनसंख्या
कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुपालन
जनसंख्या वृद्धि और शहरीकरण
(ग) आधुनिक विकास अवधारणाएं
स्मार्ट सिटी और स्मार्ट विलेज
(घ) विश्व भूगोल
विश्व के प्रमुख देश, महासागर, महाद्वीप और भौगोलिक विशेषताएं
4. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास
(क) आर्थिक योजनाएं
भारत की पंचवर्षीय योजनाएं
उनके उद्देश्य और उपलब्धियां
(ख) आर्थिक संस्थाएँ
नीति आयोग की भूमिका
बजट और वित्तीय प्रणाली
(ग) विकास के प्रमुख क्षेत्र
कृषि, उद्योग और व्यापार
भूमि सुधार
(घ) वैश्विक प्रभाव
वैश्वीकरण और उदारीकरण के प्रभाव
(ङ) आधारभूत संरचना
ऊर्जा, सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डे और रेलवे
5. ग्रामीण समाज एवं विकास
(क) ग्रामीण विकास की अवधारणा
ग्रामीण समाज की संरचना
ग्रामीण विकास की आवश्यकता
(ख) सरकारी योजनाएँ
केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाएं
(ग) सामाजिक विकास
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ
भूमि सुधार और सामाजिक कल्याण कार्यक्रम
6. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
भारत और विश्व की हाल की महत्वपूर्ण घटनाएं
राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े मुद्दे
7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(क) सामान्य विज्ञान
विज्ञान और तकनीक का दैनिक जीवन में उपयोग
(ख) भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ
अंतरिक्ष, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति
(ग) नई तकनीकें
नैनो टेक्नोलॉजी
जैव प्रौद्योगिकी
(घ) डिजिटल और बौद्धिक अधिकार
बौद्धिक संपदा अधिकार
डिजिटल अधिकार और तकनीकी विकास
8. पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन
(क) पर्यावरण संरक्षण
जैव विविधता
वन्यजीव संरक्षण
प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन
(ख) आपदा प्रबंधन
आपदा प्रबंधन की अवधारणा
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005
(ग) संस्थाएँ
NDMA
SDMA
NDRF
SDRF
(घ) भारत और विश्व में आपदा प्रबंधन के प्रयास
9. डाटा इंटरप्रिटेशन (आंकड़ों की व्याख्या)
आंकड़ों का विश्लेषण
ग्राफ और चार्ट को समझना
डेटा से निष्कर्ष निकालने की क्षमता
10. सामान्य हिंदी
(क) लेखन कार्य
पत्र लेखन
कार्यालय आदेश
अधिसूचना और परिपत्र
(ख) भाषा एवं शब्द ज्ञान
शब्दों का सही उच्चारण और प्रयोग
पर्यायवाची, विलोम और समानार्थी शब्द
(ग) व्याकरण
संधि, समास
उपसर्ग और प्रत्यय
लिंग, वचन और काल
वाक्य रचना और वाक्य शुद्धि
(घ) अन्य
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
विराम चिह्नों का सही प्रयोग
भाग–2 : कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
(क) कंप्यूटर का परिचय
कंप्यूटर का इतिहास और उपयोग
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
(ख) कंप्यूटर उपकरण
इनपुट और आउटपुट डिवाइस
(ग) इंटरनेट और संचार
इंटरनेट का उपयोग
ई-मेल बनाना और उपयोग करना
आईपी एड्रेस
(घ) डिजिटल उपकरण
मोबाइल, टैबलेट और प्रिंटर का उपयोग
(ङ) सॉफ्टवेयर
MS Word और MS Excel की मूल जानकारी
ऑपरेटिंग सिस्टम
(च) डिजिटल प्लेटफॉर्म
सोशल मीडिया
ई-गवर्नेंस
(छ) डिजिटल लेनदेन
डिजिटल भुगतान प्रणाली
वित्तीय ऐप्स
(ज) साइबर सुरक्षा और नई तकनीकें
साइबर सुरक्षा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
मशीन लर्निंग
बिग डेटा
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
इन क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियाँ
भाग–3 : उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान
(क) इतिहास एवं संस्कृति
उत्तर प्रदेश का इतिहास
संस्कृति, कला और वास्तुकला
त्योहार, लोक नृत्य और साहित्य
(ख) समाज एवं भाषा
क्षेत्रीय भाषाएं
सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएं
(ग) पर्यटन एवं विरासत
ऐतिहासिक स्थल और पर्यटन स्थल
(घ) भूगोल एवं पर्यावरण
भौगोलिक परिदृश्य
प्राकृतिक संसाधन
जलवायु और मिट्टी
(ङ) वन एवं खनिज
वन और वन्यजीव
खान और खनिज
(च) अर्थव्यवस्था
कृषि, उद्योग और व्यापार
रोजगार के अवसर
(छ) प्रशासन एवं शासन
उत्तर प्रदेश की राजव्यवस्था
प्रशासनिक व्यवस्था
(ज) समसामयिक घटनाएं
उत्तर प्रदेश की हाल की उपलब्धियाँ और प्रमुख घटनाएँ