90,35,432,000,00 रुपये किसानों को, योगी सरकार में खुला खजाना, अभी 431,400,000,000 दिया
Last Updated:
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी प्रदेश के किसानों एवं राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. बुधवार के वे अपने प्रभार वाले जिले बहराइच से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े. इस मौके पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेशी व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह कृषि निदेशालय से तथा कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख द्वारा रामपुर जिले से इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े रहे.
लखनऊः बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई. इसके तहत उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में 4314 करोड़ रूपये भेजे गए. UP के 2 करोड़ 15 लाख 71 हजार 323 किसानों को सम्मान निधि मिली है. PM मोदी का उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आभार जताया. अब तक UP के किसानों को किसान सम्मान निधि में मिले 90 लाख 35 हजार 432 करोड़ रुपये.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी प्रदेश के किसानों एवं राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. बुधवार के वे अपने प्रभार वाले जिले बहराइच से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े. इस मौके पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेशी व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह कृषि निदेशालय से तथा कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख द्वारा रामपुर जिले से इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े रहे.
कृषि निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उत्तर प्रदेश के 2,15,71,323 किसानों के बैंक खातों में सीधे सम्मान राशि भेजी जा चुकी है. पहले की सरकारों में 100 रुपये में केवल 20 रुपये ही किसानों तक पहुंचते थे. वहीं अब पूरी राशि बिना किसी भेदभाव के पात्र किसानों को सीधे ट्रांसफर हो रही है. इससे ना केवल ट्रांसपैरेंसी बढ़ी है बल्कि भ्रष्टाचार में भी भारी कमी आई है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने आम नागरिकों विशेषकर महिलाओं और गरीब परिवारों को सशक्त बनाया है. इन योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और शासन की विश्वनीयता बढ़ी है.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें