गुड-पानी और 10 रुपए की दवा का ये जादुई घोल… खरपतवार को बना देगा बढ़िया खाद! ऐसे करें तैयार
Last Updated:
How To Destroy Weeds : फसलों की कटाई के बाद पराली और खरपतवार किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है. लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि पराली का बेहतर निस्तारण खेत में भी किया जा सकता है. जैविक उत्पाद ऑर्गेनो डीकंपोजर क…और पढ़ें
आमतौर पर किसान खेती में उपज बढ़ाने के लिए तरह-तरह के रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं. इससे पैदावार तो अच्छी होती है लेकिन फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. यही कारण है कि अब धीरे-धीरे सरकार भी किसानों को जैविक खाद के उपयोग की तरफ प्रोत्साहित कर रही है ताकि रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम हो सके और गोबर से बनने वाली जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग हो सके. वहीं दूसरी तरफ पौधों को रोग से बचाने के लिए रासायनिक दवाओं का उपयोग होता है. इन दवाओं से पौधों पर लगने वाले कीट और खेतों में उगने वाले खरपतवार को नियंत्रित किया जाता है और इसके लिए भी आसानी से घर पर ही दवा तैयार की जा सकती है.
खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार का प्रबंधन बेहद आवश्यक होता है. उनके प्रबंधन के लिए घर पर ही आसानी से बिना लागत के दवाई तैयार की जा सकती है. इसे तैयार करने के लिए 200 लीटर पानी में 2 किलो गुड़ और आर्गेनो डी कंपोजर मिलाकर उसका अच्छी तरह से घोल बना लें. यह मिश्रण खेतों में उगे हुए खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए बेहद उपयोगी होता है.
खरपतवार से बनेगी बढ़िया खाद
इसके छिड़काव से घास गलकर जैविक खाद में तब्दील हो जाती है. इसके अलावा इस मिश्रण के छिड़काव से मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी बढ़ती है और फसल की पैदावार काफी अच्छी होती है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए किसानों को ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते.