जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी पहली फिनटेक सिटी, गुजरात जैसी दिखेगी चमक, हर गली होगी हाइटेक
Last Updated:
Noida Latest News: जेवर एयरपोर्ट के पास उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी बनने जा रही है. यह सिटी गुजरात की GIFT सिटी के तर्ज पर विकसित होगी.
जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी, गुजरात की GIFT सिटी मये कंपनी पहले करेगी अध्यन
इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) कुशमन एंड वेक फील्ड इंडिया कंपनी ने तैयार की है. यही कंपनी गुजरात की GIFT सिटी का अध्ययन भी करेगी, ताकि जेवर की फिनटेक सिटी का लेआउट, सुविधाएं और क्लस्टर प्लानिंग उसी स्तर की हो सके. कंपनी अपनी स्टडी में भूखंड योजना, क्लस्टर निर्माण और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा खाका पेश करेगी. यमुना प्राधिकरण इस स्टडी रिपोर्ट के आधार पर फिनटेक सिटी के लिए पहली भूखंड योजना लाएगा.
यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी जल्द ही मुंबई में रोड शो करेंगे, जहां देश-विदेश के स्टेकहोल्डर्स को इस परियोजना के लाभ बताए जाएंगे और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसके लिए तारीख भी जल्द घोषित होगी. अधिकारियों का मानना है कि एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और दिल्ली-एनसीआर की निकटता इस परियोजना को निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बनाएगी.
कंपनियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
फिनटेक सिटी में आने वाली कंपनियों को कई विशेष सुविधाएं दी जाएंगी जिसमें एफडीआई नीति के लाभ उपलब्ध होंगे. 100 प्रतिशत निवेश करने वाली कंपनियों को 75 प्रतिशत तक लैंड सब्सिडी मिलेगी. आरएंडडी (R&D) के लिए कंपनियों को 5 साल तक भुगतान किया जाएगा. कौशल विकास के लिए प्रति व्यक्ति 50,000 प्रतिवर्ष की सहायता मिलेगी.
आर्थिक विकास का केंद्र बनेगा जेवर क्षेत्र
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के अनुसार, फिनटेक सिटी के लिए गुजरात की GIFT सिटी का अध्ययन कराया जाएगा. स्टडी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला होगा. एक्सपर्ट का मानना है कि इस परियोजना के पूरी तरह विकसित होने पर यह उत्तर भारत का वित्तीय और तकनीकी हब बनकर उभरेगी. इससे लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र तेज़ी से आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा. जिससे यहां अत्याधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स, आईटी पार्क, अनुसंधान केंद्र, वित्तीय संस्थान, स्किल डवलपमेंट हब और आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कंपनियों को एक ही जगह पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.