फोन रिचार्ज कर शख्स यूं बना मालदार, पास में आ गए 42 लाख रुपए, पुलिस ने पकड़ा… तो उगला राज
Last Updated:
Kanpur Latest News: कानपुर में सिम बदलकर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार ने सालों से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए आ रहे होम्योपैथिक विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के बैंक अकाउंट से 42 ल…और पढ़ें
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार. ठगी का यह मामला कानपुर जिले के बेगमगंज इलाके का है. यहां रहने वाले औसाफ अहमद लखनऊ के होम्योपैथिक विभाग से रिटायर्ड है और उनकी पेंशन और फंड के 42 लाख रुपए बैंक अकाउंट में सुरक्षित रखे थे. 20 अगस्त को औसाफ ने थाना साइबर कानपुर पर लिखित तहरीर दी, जिसमें बताया कि वे अक्सर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए यतीम खाना चौराहे पर मोहम्मद इस्लाम की दुकान ‘इंसा टेलकॉम’ पर जाते थे.
औसाफ अहमद को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने इस बात की जानकारी 20 अगस्त को साइबर पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की तो पूरा मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 5 लाख 700 रुपए कैश, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, 13 डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है.
पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी इस्लाम ने पूछताछ में बताया उसने 20 लाख रुपए अपने मृतक परचित व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसका अकाउंट वह खुद ऑपरेट कर रहा था. बाकी पैसों के उसने शेयर खरीदे और अपना क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान किया. फिलहाल पुलिस ने मृतक दोस्त के अकाउंट में पड़े 20 लाख रुपए सील कर दिए हैं.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.