आलू, स्वीट कॉर्न और ग्रीन वेजिटेबल्स से भरा अनोखा पैटी कुलचा, बना गोरखपुर का नया फूड आइकॉन, 100-150 रुपये में पेट भरकर पंजाबी स्वाद

0
आलू, स्वीट कॉर्न और ग्रीन वेजिटेबल्स से भरा अनोखा पैटी कुलचा, बना गोरखपुर का नया फूड आइकॉन, 100-150 रुपये में पेट भरकर पंजाबी स्वाद


Last Updated:

UP Food Special Story: गोरखपुर जैसे शहर में पंजाबी फ्लेवर की यह अनोखी डिश तेजी से लोकप्रिय हो रही है और धीरे-धीरे इसे शहर के ‘फूड आइकॉन’ के रूप में पहचान मिल रही है. आने वाले समय में यह डिश न सिर्फ गोरखपुर बल्क…और पढ़ें

गोरखपुर: गोरखपुर में इन दिनों पंजाबी खाने का खास क्रेज देखने को मिल रहा है. गोलघर इलाके में मौजूद एक दुकान, जिसे अमृतसरी कुलचे छोले के नाम से जाना जाता है, यहां का नया फूड हब बन चुकी है. इस दुकान पर मिलने वाला पैटी कुलचा शहरवासियों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा कारण है. अमृतसर के बाद उत्तर प्रदेश में गोरखपुर ही पहला शहर है, जहां लोग इस अनोखे जायके का स्वाद ले पा रहे हैं.

दुकान के संचालक ‘दीपक जायसवाल’ बताते हैं कि, उनके यहां कुलचों की कई वैरायटी उपलब्ध है, लेकिन पैटी कुलचा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. खास बात यह है कि, गोरखपुर के अलावा पूरे यूपी में यह डिश कहीं और नहीं मिलेगी. इसकी तैयारी का तरीका भी बिलकुल अलग है, जो इसे और खास बनाता है.

आलू के साथ ग्रीन वेजिटेबल की स्टफिंग
पैटी कुलचा के अंदर भरावन के लिए ‘आलू और ताजी सब्जियों का मिश्रण’ डाला जाता है. इसके साथ ही इसमें ‘स्वीट कॉर्न और ग्रीन वेजिटेबल्स’ भी मिलाए जाते हैं, जो इसके स्वाद को और अनोखा बना देते हैं. इसे गर्म तवे पर सेककर ‘स्पेशल छोले और चटनी’ के साथ परोसा जाता है. यही वजह है कि लोग इसका स्वाद लेने के बाद इसे बार-बार चखने से खुद को रोक नहीं पाते.

खाने के शौकीनों के लिए यहां का अनुभव सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें पंजाब के असली फ्लेवर का एहसास भी कराता है. छोले की मसालेदार खुशबू और चटनी का तीखा-मीठा स्वाद कुल्चे के जायके को और बढ़ा देता है.

स्पेशल चटनी जायके का टेस्ट
कीमत की बात करें तो यह डिश ‘100 से 150 रुपये’ में उपलब्ध है, जो कि जेब पर भारी नहीं पड़ती और पेट भरकर खाने का आनंद देती है. यही वजह है कि छात्र, नौकरीपेशा लोग और परिवार यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. वहीं दीपक बताते हैं की पैटी कुलचा और नॉर्मल कुलचा मिलकर पूरे दिन में 100 से अधिक कुलचे बेच देते हैं जिससे महीने में लाखों का मुनाफा भी होता है

गोरखपुर जैसे शहर में पंजाबी फ्लेवर की यह अनोखी डिश तेजी से लोकप्रिय हो रही है और धीरे-धीरे इसे शहर के ‘फूड आइकॉन’ के रूप में पहचान मिल रही है. आने वाले समय में यह डिश न सिर्फ गोरखपुर बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी. अगर आप भी गोरखपुर में हैं और पंजाबी स्वाद का मजा लेना चाहते हैं, तो गोलघर स्थित इस दुकान का पैटी कुलचा जरूर ट्राई करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आलू, स्वीट कॉर्न और… अनोखा पैटी कुलचा, बना गोरखपुर का नया फूड आइकॉन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *