Power Cut: 12 सितंबर को चंदौली में होगा पावर कट, पानी और मोबाइल चार्ज करना न भूलें, जानें अपने इलाके का हाल
Last Updated:
Chandauli News: चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के कुछ क्षेत्रों में 12 सितंबर को रोड चौड़ीकरण कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि वे आवश्यक तैयारी पहले से कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.
4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली
यह विद्युत अवरोध विशेष रूप से जीटी रोड, चंदासी साइड में पोल लगाने के काम के लिए किया जा रहा है. फीडर 4 और 6 के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारा, पीएसके इन होटल, पीटर इंग्लैंड शोरूम सहित अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति इस दौरान बाधित रहेगी. बिजली कटौती से स्थानीय निवासी, व्यवसायी और राहगीरों को असुविधा हो सकती है.
मनोज कश्यप ने बताया कि यह कार्य रोड चौड़ीकरण योजना के तहत आवश्यक है और पोल स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है. सुरक्षा और कार्य की गति को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा रही है. उन्होंने प्रभावित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह असुविधा केवल कुछ घंटों के लिए होगी और बाद में बिजली सामान्य हो जाएगी.
पानी की कर लें पूरी व्यवस्था
जनमानस से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान अपने आवश्यक बिजली उपयोग की योजना पहले से बना लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो. विद्युत विभाग असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और जनता के सहयोग के लिए आभार भी जताता है. कृपया इस समय से पहले अपने बिजली से जुड़े काम पूरे कर लें और पानी की व्यवस्था भी कर लें.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें