Success Story:12वीं बाद 200 घंटे उड़ाई फ्लाइट, किसान का बेटा बना पायलट, पूरा किया दादा का सपना
Last Updated:
Success Story, Commercial pilot: ग्रेटर नोएडा के एक गांव के लड़के ने अपने पूरे परिवार का नाम रौशन किया है. नीतीश भाटी नाम का यह युवा अब कॉमर्शियल पायलट बन गया है.
Success Story, Flight Pilot, a farmer son, Pilot story: किसान का बेटा बना पायलट.पूरा किया दादाजी का सपना
पायलट बनने के बाद नीतीश काफी खुश हैं.वह अपने दादाजी की बात करते हैं और कहते हैं कि मेरे दादाजी का सपना था कि उनका पोता एक दिन पायलट बने. आज मैंने उनका वो सपना पूरा कर दिखाया. काश वो आज यहां होते, कितना खुश होते.नीतीश ने बताया कि उन्होंने 12वीं पीसीएम फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स से पास की और अब ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में दाखिला लेंगे. उससे पहले उनका फोकस था कि फ्लाइट ट्रेनिंग पूरी करें, ताकि समय की बर्बादी न हो.
और ऐसे पूरी की 200 घंटों की ट्रेनिंग
नीतीश के परिवार में है पढ़ाई का माहौल
नीतीश के घर में माता-पिता और चार भाई-बहनों का परिवार है.उनकी मां गृहिणी हैं जबकि पिता खेती करते हैं. नीतीश की बड़ी बहन प्रिया भाटी ने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया और अब बैंक में नौकरी के लिए अप्लाई कर रही हैं.छोटा भाई आशीष 12वीं पास कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और छोटी बहन इशू चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की राह पर है.नीतीश ने अपने परिवार और गुरुओं को इस सफलता का श्रेय दिया.गांव में नीतीश की इस उपलब्धि पर मिठाइयां बटीं. रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया. नीतीश की इस कहानी ने गांव के बाकी युवाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है.वह बता रहे हैं कि मेहनत और सपनों के पीछे लगा जाए तो आसमान भी आपका हो सकता है.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें