चांदी की तरह चमक सालों पुराना जंग लगा बाथरूम का नल, बस कर लें ये उपाय

0
चांदी की तरह चमक सालों पुराना जंग लगा बाथरूम का नल, बस कर लें ये उपाय


Last Updated:

Tips and Tricks: बलिया निवासी बुजुर्ग विश्वनाथ कुमार ने कहा कि नल सफाई के लिए सफेद टूथपेस्ट भी कारीगर होता है. थोड़ी सी मात्रा नल के दाग पर लगाकर टूथब्रश से रगड़े और फिर गीले कपड़े से साफ करे. इससे नल साफ तो होगा ही, चमकदार भी दिखेगा.

आज के समय में घर के नल जल्द पुराने और गंदे दिखने लग रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित पानी हैं, जिसके कारण जंग और सफेद दाग लग रहे हैं. इससे न केवल नल की चमक खत्म हो रही हैं, बल्कि पूरा माहौल बिगड़ जाता है.

समय पर करे सफाई

इन जिद्दी दाग और जंग पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो नल और टोंटी खराब हो सकता है, लेकिन चिंता की बात नहीं है.कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन दागों को हटाया जा सकता है. यही नहीं नल दुबारा नया और चमकदार बन सकते है.

सिरका और बेकिंग सोडा

नल को साफ करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सिरका लें. उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को नल पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद, टूथब्रश या स्पंज से धीरे धीरे रगड़ें तुरंत असर दिखेगा.

नींबू और नमक

नल को साफ करने के लिए नींबू भी कारीगर है. इसमें नैचुरल एसिड होता है, जो जंग और पानी के दाग को हटाता है. आधे कटे हुए नींबू पर थोड़ा नमक छिड़कर उसे नल पर रगड़ें. इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ने के बाद गीले कपड़े से साफ कर लें. हल्के फुल्के दाग धब्बे के लिए यह तरीका बेस्ट है.

टूथपेस्ट भी असरदार

बलिया निवासी बुजुर्ग विश्वनाथ कुमार ने कहा कि नल सफाई के लिए सफेद टूथपेस्ट भी कारीगर होता है. थोड़ी सी मात्रा नल के दाग पर लगाकर टूथब्रश से रगड़े और फिर गीले कपड़े से साफ करे. इससे नल साफ तो होगा ही, चमकदार भी दिखेगा.

एल्यूमिनियम फॉयल

नल को साफ करने के लिए एल्यूमिनियम पेपर को पानी में भिगोकर नल पर रगड़ें. यह जंग की ऊपरी परत को हटाता है. इसको लपेटकर गेंद जैसा बनाकर रगड़ने पर ज्यादा प्रभावी होता हैं.

रोजाना सफाई

नल की रोजाना सफाई सबसे बेस्ट तरीका हैं, इसके लिए एक स्प्रे बोतल में आधा सिरका और आधा पानी मिलाकर रख लें. इसे सप्ताह में दो बार नल पर छिड़कर सूखे कपड़े से साफ करे. ऐसा करने से नल में कोई जटिल समस्या ही नहीं आएगी.

घरेलू उपाय, खर्चा भी कम

उक्त आसान उपायों को अपनाकर आप नलों की पुरानी चमक वापस ला सकते हैं. यही नहीं महंगे क्लीनर या प्लंबर के खर्च से भी बच सकते हैं. ध्यान रहे समय-समय पर सफाई जरूर करें. उक्त टिप्स जंग और गंदगी काटते हैं, इसलिए शरीर से दूर ही रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चांदी की तरह चमक सालों पुराना जंग लगा बाथरूम का नल, बस कर लें ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *