Amroha Gas leak: केमचुरा वेस्ट क्रॉप साइंस फैक्ट्री में गैस लीक, सांस लेना हुआ मुश्किल, गजरौला इलाके में खौफ का माहौल
Last Updated:
Amroha Gas leak: अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में केमचुरा बेस्ट क्रॉप साइंस फैक्ट्री में गैस लीक होने से नेशनल हाईवे 9 पर जहरीली गैस की चादर फैल गई. इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हुईं और वे अपने घरों से बाहर निकल आए. पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.
फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों के गले और आंखों में जलन होने लगी. आनन-फानन में लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए और पुलिस-फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और गैस रिसाव को बंद करने की कोशिश कर रही है. बता दें, गैस रिसावल के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्चमारी को सेफ कमरे में शिफ्च किया गया.
इसी बीच, देखते ही देखते गजरौला की सड़कों पर धुआं छा गया. रास्ते से गुजर रहे लोग भी कुछ समझ नहीं पाए और गाड़ी को साइड में लगाकर खड़े हो गए. खबरें लिखे जाने तक आसमान में धुंध छा गई. हाईवे पर धुंध छाने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ और लोग आपनी गाड़ियां साइड में लगाकर खड़े हो गए. एसडीएम विभा श्रीवास्तम ने बताया कि फैक्ट्री सेकिसी केमिकल का रिसाव हुआ है.
फैक्ट्री कर्मी रिसाव को बंद करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. एक टीम को फैक्ट्री भेजा गया है. प्रदूषण विबाग को जानकारी दे दी गई है. मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें