Varanasi News: 50% सवारी, 11 घंटे और लाइफ जैकेट की शर्तों के साथ गंगा में चलेगी नाव. 24 सितंबर से फिर शुरू होगा संचालन
Last Updated:
Varanasi News: ढाई महीने के बंदी के बाद वाराणसी में 24 सितंबर से गंगा नदी में फिर से नाव संचालन शुरू हो रहा है. प्रशासन और नाविकों द्वारा सुरक्षा इंतजामों को पूरा करने के बाद, आधी क्षमता और लाइफ जैकेट पहनने की शर्त के साथ सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक नाव सेवाएं उपलब्ध होंगी. जल पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की टीम लगातार गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिससे पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा.
एडीसीपी टी. सरवरन ने बताया कि अब गंगा का जलस्तर कम हो गया है और कुछ महत्वपूर्ण घाटों पर पर्यटकों के नाव तक पहुंचने के लिए जरूरी इंतजाम प्रशासन और नाविकों ने मिलकर पूरा कर लिया है. इन व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर परीक्षण करने के बाद नाविकों को नाव संचालन की अनुमति दी गई है.
सुबह सूर्योदय से शाम सूर्यास्त तक फिलहाल नाविक गंगा में आधी क्षमता के साथ नाव चला सकेंगे. इस दौरान पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा. बिना लाइफ जैकेट कोई भी पर्यटक नाव पर सवार नहीं होगा. साथ ही, नाविकों को सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी उपकरण भी अपने नाव में रखना होंगे. करीब ढाई महीने बाद नाव संचालन शुरू होने से नाविकों में भी खुशी है. नाविक शम्भू निषाद ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद अब नाविकों पर मंडरा रहा संकट धीरे-धीरे दूर होगा.
टी. सरवरन ने कहा कि लंबे समय बाद वाराणसी में नाव संचालन शुरू हो रहा है, इसलिए इसके मॉनिटरिंग के लिए जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ और पीएसी की टीम को भी लगाया गया है. ये टीमें लगातार गश्त कर निगरानी रखेंगी ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें