नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की ऐसे करें पूजा, शत्रुओं पर मिलेगी विजय, हर काम में मिलेगी सफलता
Last Updated:
Navratri 3rd Day Puja Vidh: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा से शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है. पं. अनुपम महाराज ने मधु का भोग और घंटा दान करने की सलाह दी.
विन्ध्यधाम के पं. अनुपम महाराज ने लोकल 18 से बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजन होता है. मां चंद्रघंटा के मस्तक पर भगवती की ऊर्जा है. मां चंद्रघंटा को 10 हाथ है. 10 हाथों में अनेक प्रकार के स्वभाव है. मां का यह स्वरूप बेहद ही दिव्य व अलौकिक है. 10 हाथों में मां ने किसी में शस्त्र धारण किया है तो किसी में आशीर्वाद दे रही है. मां सिंह पर विराजमान व लाल वस्त्रों सुशोभित है. मां के लाल गुड़हल का फूल और गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए. मां का यह सबसे प्रिय माना जाता है. इसके अर्पण से मां प्रसन्न होती है और फल प्रदान करती है.
पं. अनुपम महराज ने बताया कि आज के दिन मां चंद्रघंटा को मधु (शहद) का भोग लगाएं. इस भोग को खाने वाले व्यक्ति अजेय होता है और उसे कोई हरा नहीं सकता है. वह संसार में सर्वत्र विजय को प्राप्त करता है. आज के दिन घंटा जरुर दान करना चाहिए. घंटा दान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है. अगर आप भी विधिवत पूजन-अर्चन करते हैं तो आपको भी मां का आशीर्वाद जरुर मिलेगा और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें