Moradabad News : ये दिए जलने के बाद बन जाएंगे खाद, मुरादाबाद की इस महिला ने अपने हुनर से जीता दिल
Last Updated:
Success Story : इनके दिए बिल्कुल किसी धातु के लग रहे हैं. फिनिशिंग बहुत अच्छी है. देखने में लग ही नहीं रहे कि गाय के गोबर के उत्पाद हैं. हितेष को इनसे अच्छा मुनाफा हो रहा है. वे दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हुई हैं.
मुरादाबाद. इस महिला ने कमाल कर दिखाया है. गाय के गोबर से माला और दिए सहित कई उत्पाद ऐसे तैयार किए हैं, जिसे देखते ही ग्राहक इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इनकी खूब खरीदारी हुई है. इनके दिए और दूसरी चीजें दिखने में बिल्कुल किसी धातु के लग रहे हैं. फिनिशिंग बहुत अच्छी है. देखने में लग ही नहीं रहे कि गाय के गोबर से बनाए गए हैं. हितेष चौधरी को इनसे बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और वे दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हुई हैं. दिए बनाने वाली महिला हितेष चौधरी ने बताया कि हम गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद बना रहे है. गाय के गोबर को पहले बिछकर सुखाते हैं, ताकि उसका पानी निकल जाए.
हितेष बताती हैं कि इसके बाद जब वह पूरी तरह से सूख जाता है तो उसमें कोई न कोई औषधि का मिश्रण किया जाता है. हम गेंदे के फूल का पाउडर बना लेते हैं और उसमें मिक्स कर देते हैं. इससे सुगंध भी अच्छी आती है. फिर मशीन की मदद से हम दिए बना रहे हैं. इन्हें जलाने के बाद में आप अपने खेत में डाल सकते हैं, जो देसी खाद का काम करेंगे.
निगेटिव ऊर्जा बाहर
ये दीपक प्रतिदिन घर में जलाने पर निगेटिव ऊर्जा बाहर हो जाएगी. हितेष बताती हैं कि मैं गाय के गोबर से राम जी का लॉकेट और दिए सहित अन्य कई चीज बना रही हूं. इससे मुझे बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. बीते दिनों कुंभ का मेला लगा था, उसमें हमारे गाय के गोबर के दीपक की अच्छी डिमांड आई थी. उस तरह से अब भी डिमांड बहुत अच्छी देखने को मिल रही है. इसके जरिए में दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें