ये तो गजब गैंग है भाई, कोर्ट से लेकर पुलिस तक सबको देता था चकमा, एक बेल पर 3000 की कमाई
Last Updated:
Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से खबर है, जहां पेशेवर और फर्जी जमानतदरों के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इस गिरोह के 11 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 11 अभियुक्त अपराधियों के लिए मददगार साबित हो रहे थे.
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से खबर है, जहां पेशेवर और फर्जी जमानतदरों के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इस गिरोह के 11 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 11 अभियुक्त अपराधियों के लिए मददगार साबित हो रहे थे. इन सभी के द्वारा न्यायालय में फर्जी शपथ पत्र और थाने का फर्जी वेरीफिकेशन लगाकर बड़े अपराधियों की जमानत ली जाती थी. गिरफ्तार आरोपी 5 -6 बदमाशों की न्यायालय में जमानत ले चुके थे. यह सभी जमानतदर न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया करते थे कि यह मेरी पहली जमानत है. इसके बाद कई अपराधियों की जमानत दिया करते थे. इसके एवज में इन जमानतदारों को 3 हजार रुपए मिला करते थे. कुछ वकीलों की साठगांठ से पेशेवर एवं फर्जी जमानत लेने का खेल न्यायालय में खेला जा रहा था.
पुलिस ने रत्नाकर सिंह, सिकंदर खान, बृजेश सिंह, कुंजीलाल, अनुराग यादव, शब्बीर, जीत लाल, अजब नारायण, इंद्रजीत सिंह, मूलचंद, ताराचंद को गिरफ्तार किया. गैंगस्टर, गोकशी, हत्या, डकैती जैसे संगीन मामलों में बदमाशों की जमानत लेते थे. जेल से बाहर आने में करते थे उनकी मदद. जमानतदारों द्वारा यह खेल सालों से खेला जा रहा था. गिरफ्तार जमानतदारों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह सभी अधिवक्ता को अपने जमीन के कागजात, परिचय पत्र दे दिया करते थे. अधिवक्ता उन सभी पेपर का प्रयोग करते थे. जब किसी की जमानत लेनी होती थी तो उनके द्वारा ₹3000 दिया जाता था, जिसके बाद वह सभी उनकी जमानत लिया करते थे. न्यायालय में जो शपथ पत्र देते थे उसमें बताते थे कि अभी तक हमने अन्य किसी भी व्यक्ति की जमानत नहीं ली है.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि झूठ शपथ पत्र और झूठे पुलिस वेरीफिकेशन करा कर पैसे की लालच में जमानतदार बनते थे. यह जमानतदार गैंगस्टर, गोकशी, डकैती ,लूट, हत्या जैसे अपराध करित करने वाले खूंखार बदमाशों की जमानत लिया करते थे और जेल से बाहर आने में उनकी मदद किया करते थे. वहीं पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली में दो मुकदमा पंजीकृत किया है जिसमें 58 लोगों को नामजद किया है. अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश भी कर रही है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें