अब दिल्ली पुलिस ने हापुड़ से एक डॉक्टर को उठाया, J-K से है कनेक्शन
Last Updated:
Dilli Dhamaka: दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज से डॉ. फारूक को हिरासत में लिया, जो दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड्स से संपर्क में थे. फारूक का आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव होने का संदेह है. पुलिस ने उनके मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए हैं.
हापुड़. दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाकों की जांच अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ तक पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज में छापेमारी कर स्त्री रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूक को हिरासत में लिया. जम्मू-कश्मीर का रहने वाला यह डॉक्टर कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदेह के दायरे में था.
संदिग्ध आतंकी डॉक्टरों के संपर्क में था
पुलिस ने डॉ. फारूक के मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फारूक का अल फलाह यूनिवर्सिटी और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े गिरफ्तार डॉक्टरों के साथ संपर्क था. एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या मेडिकल प्रोफेशनल्स के इस नेटवर्क में हापुड़ का यह कॉलेज भी शामिल था.
अब सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर मेडिकल संस्था
हापुड़ पुलिस ने मामले में सहयोग किया, लेकिन पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में हुई. स्थानीय प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी है. जीएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद से अब तक फरीदाबाद, लखनऊ और हापुड़ समेत कई शहरों के मेडिकल संस्थानों पर एजेंसियों की नजर है. जांच से पता चल रहा है कि शिक्षित और पेशेवर लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, जो सुरक्षा के लिए नई चुनौती है. डॉ. फारूक की गिरफ्तारी से जांच में नया मोड़ आने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ के आधार पर और खुलासे कर सकती है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें