मैथ और साइंस में लगता है डर तो इन तरीकों से करें तैयारी, 100% मिलेगी सफलता

0
मैथ और साइंस में लगता है डर तो इन तरीकों से करें तैयारी, 100% मिलेगी सफलता


Last Updated:

Aligarh News: गणित की पढ़ाई समझ के साथ करनी चाहिए. एनसीईआरटी की हर लाइन को समझना जरूरी है कि वह हमें क्या सिखाना चाहती है. सिर्फ सवाल रटने से काम नहीं चलेगा, बल्कि कॉन्सेप्ट को बार-बार प्रैक्टिस करना चाहिए. 

अलीगढ़: आगामी 3 महीने में बोर्ड की परीक्षाएं होनी है. ऐसे मे बोर्ड परीक्षाओं के करीब आते ही छात्रों के बीच तनाव और तैयारी को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगती है. ऐसे में कई छात्र गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कमजोर महसूस करते हैं. अगर छात्र पीसीएम लेता है, तो इंजीनियर बन सकता है और पीसीबी लेता है तो डॉक्टर या अन्य क्षेत्रों में अपना करियर बना सकता है. इसी को लेकर अलीगढ़ के इमेज क्लासेस के डायरेक्टर नवाब साकिब ने छात्रों को कुछ अहम टिप्स और अनुभव साझा किए हैं, जो उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

सिर्फ रटने से नहीं चलेगा काम

इमेज क्लासेस के डायरेक्टर नवाब साकिब ने बताया कि गणित की पढ़ाई समझ के साथ करनी चाहिए. एनसीईआरटी की हर लाइन को समझना जरूरी है कि वह हमें क्या सिखाना चाहती है. सिर्फ सवाल रटने से काम नहीं चलेगा, बल्कि कॉन्सेप्ट को बार-बार प्रैक्टिस करना चाहिए.

टू-द-पॉइंट लिखें

साइंस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से मिलकर बनता है. हर टॉपिक को एनसीईआरटी की भाषा में और टू-द-पॉइंट लिखना चाहिए. जवाबों को जरूरत से ज्यादा विस्तार में न लिखें, बल्कि जो बातें एनसीईआरटी में दी गई हैं, उन्हीं को अपने अंदाज में स्पष्ट करें. खासकर साइंस में आखिरी के एक्सरसाइज सवालों की प्रैक्टिस बेहद जरूरी है.

साइंस के लिए लाइन-बाय-लाइन तैयारी करनी चाहिए

नवाब साकिब ने कहा कि गणित के लिए छात्रों को एनसीईआरटी के हर सवाल पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए और उसके साथ-साथ अन्य सोर्स से भी प्रश्न हल करने चाहिए, क्योंकि बोर्ड के पेपर सिर्फ एनसीईआरटी तक सीमित नहीं रहते. वहीं, साइंस के लिए लाइन-बाय-लाइन तैयारी करनी चाहिए. चाहे वह एक्टिविटी हो, उदाहरण हो या सवाल. उन्होंने बताया कि पिछले साल इमेज क्लासेस अलीगढ़ के छात्र मोहम्मद सालिक ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया था. नवाब साकिब ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र अपनी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे.
homecareer

मैथ और साइंस में लगता है डर तो इन तरीकों से करें तैयारी, 100% मिलेगी सफलता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *