राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए व्रत रखेंगे PM मोदी, इससे पहले कब किया ऐसा, रखा था 11 दिन का उपवास, जानें
Last Updated:
PM Modi flag hoisting ayodhya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि में व्रत रखते रहे हैं. वे इसे अपने जीवन के सबसे शुद्ध दिन बताते हैं. इसके अलावा, उन्हें बेहद खास मौकों पर भी उपवास करते देखा गया है. ऐसा ही मौका 25 नवंबर को आने वाला है. अयोध्या में इसकी तैयारी चरम पर है. इस बीच ऐसी सूचना मिली, जिसने रामभक्तों को गदगद कर दिया.
अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियां चरम पर हैं. 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर मंदिर पूर्णता का संदेश देंगे. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी उसे दिन व्रत भी रहेंगे. इस बात की जानकारी अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने दी है. राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ठीक 11:00 बजे राम मंदिर परिषद पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद वे सबसे पहले राम मंदिर परिसर में स्थित सभी मठ-मंदिरों के दर्शन करेंगे और वहां की परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे.
पवित्र संदेश
दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर में विशेष आरती में शामिल होंगे. इसके उपरांत देश और दुनिया की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत होगी. गोविंद देवगिरी ने बताया कि सुबह 11:58 से 12:30 बजे के शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे. यह ध्वजारोहण न केवल मंदिर की पूर्णता का संकेत होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर सभी रामभक्तों के लिए पवित्र संदेश भी देगा.
कब-कब क्या
धर्म ध्वज की स्थापना से पहले प्रधानमंत्री मोदी व्रत रखेंगे. गोविंद देवगिरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की आस्था और अनुशासन अद्वितीय है. ध्वजारोहण से पहले कोई भी आहार ग्रहण नहीं करेंगे. यहां तक की फल भी नहीं. हमारा अनुभव है कि प्रधानमंत्री मोदी जब तक धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं करते, तब तक पूरी निष्ठा के साथ व्रत का पालन करते हैं. देवगिरी ने याद दिलाया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी प्रधानमंत्री 11 दिनों तक व्रत में रहे थे, जबकि हमने केवल तीन दिन तक व्रत रखने का आग्रह किया था. गोविंद देवगिरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 11:00 राम मंदिर पहुंचेंगे. इसके बाद सभी मठ मंदिरों में दर्शन करेंगे. फिर आरती करेंगे और 11:58 से लेकर 12:30 के शुभ मुहूर्त पर राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना होगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें