हस्तशिल्प से लेकर पेठा तक….ये हैं आगरा के पांच प्रमुख व्यापार केंद्र, जानिए

0
हस्तशिल्प से लेकर पेठा तक….ये हैं आगरा के पांच प्रमुख व्यापार केंद्र, जानिए


Last Updated:

आगरा अपने समृद्ध इतिहास, मुग़लकालीन इमारतों और हस्तशिल्प के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां आने वाले पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे स्थलों के साथ-साथ हस्तशिल्प, पेठा, चमड़े के जूते और चांदी की पायल खरीदने का भी आनंद लेते हैं. पर्यटन और व्यापार दोनों ही आगरा की पहचान बन चुके हैं.

आगरा अपने व्यापार के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. आगरा आने वाले पर्यटक यहां हस्तशिल्प वस्तुओं को लेना पसंद करते हैं. आगरा में हाथों से बनी एक से सुंदर एक वस्तु मिलती है. दरअसल आगरा हाथ से बने हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें ज़ारी-ज़र्दोज़ी, मार्बल, स्टोन नक्काशी और अन्य कारीगरी भी शामिल हैं. ताजमहल की तरह, आगरा में संगमरमर की प्रतिकृतियाँ और अन्य नक्काशीदार वस्तुएं भी बहुत लोकप्रिय हैं.

जूते

आगरा चमड़े और स्पोर्ट्स शूज के लिए भी मशहूर माना जाता है. एक समय था जब आगरा में अधिकतर चमड़े के जूते ही बनाए जाते थे, लेकिन बाजार की मांग को देखते हुए अब कई लोग स्पोर्ट्स शूज भी बनाने लगे हैं. आगरा के सभी प्रकार के ये शूज देश-विदेश में मशहूर हैं. कम बजट में आसानी से यहां जूते उपलब्ध हो जाते हैं.

सवादिष्ठ

आगरा का पेठा भी विदेशों में अपने स्वाद के लिए अलग पहचान रखता है. आगरा में बड़े पैमाने पर पेठे का व्यापार किया जाता है. आगरा से देश ही नहीं, विदेशों तक पेठे का व्यापार किया जाता है. आगरा आने वाले पर्यटक भी आगरा का पेठा पसंद करते हैं. आगरा में कई प्रकार के पेठे बनाए जाते हैं. विदेशी इस देशी मिठाई के बेहद शौकीन माने जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चांदी

आगरा में चांदी की पायल का काम भी बड़े स्तर पर किया जाता है. इस कार्य को घर बैठे महिलाएं बनाकर करती हैं. आगरा की कई बस्तियों में यह कार्य किया जाता है. आगरा में बनने वाली पायल दूर-दूर तक जाती है. आगरा में सस्ती और अच्छी चांदी की पायल आसानी से उपलब्ध हो जाती है. यह व्यापार भी आगरा में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.

व्यापार

आगरा को पर्यटन नगरी भी कहा जाता है. आगरा में सैकड़ों मुग़लकालीन इमारतें हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटक आगरा आते हैं. आगरा में पर्यटन उद्योग भी काफी प्रचलित है. चाहे वह गाइड हो, ट्रांसपोर्ट हो या फोटोग्राफी, सभी कार्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने का काम करते हैं. आगरा आने वाला पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य स्थानों पर भी घूमने जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

हस्तशिल्प से लेकर पेठा तक….ये हैं आगरा के पांच प्रमुख व्यापार केंद्र, जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *