पानी में मछलियां पकड़ने वाली अनोखी फिशिंग कैट, पीलीभीत टाइगर रिजर्व की है खास शिकारिन

0
पानी में मछलियां पकड़ने वाली अनोखी फिशिंग कैट, पीलीभीत टाइगर रिजर्व की है खास शिकारिन


X

पानी में मछलियां पकड़ने वाली अनोखी फिशिंग कैट

 

arw img

Pilibhit Tiger Reserve: उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व जहां बाघों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां कई दुर्लभ बिल्ली प्रजातियां भी पाई जाती हैं. इनमें सबसे अनोखी है फिशिंग कैट, जो पानी में शिकार करने की माहिर होती है और मछली इसका सबसे पसंदीदा शिकार है. 73,000 हेक्टेयर में फैले इस जंगल में नदियों और नहरों का व्यापक नेटवर्क है, जिसके कारण फिशिंग कैट की अच्छी आबादी देखने को मिलती है. यह बिल्ली घरेलू बिल्ली से लगभग दोगुनी बड़ी, मजबूत और फुर्तीली होती है. इसकी पूंछ छोटी होती है, जिसे यह तैरते समय पतवार की तरह इस्तेमाल करती है. ग्रे फर पर काले-भूरे धब्बों वाली यह प्रजाति अपने विशेष जल-शिकारी कौशल के कारण पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में खास पहचान रखती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

पानी में मछलियां पकड़ने वाली अनोखी फिशिंग कैट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *