ध्वजारोहण से पहले सजी राम नगरी, अयोध्‍या का विहंगम नजारा देख ख‍िल उठेगा मन, सामने आई तस्वीरें

0
ध्वजारोहण से पहले सजी राम नगरी, अयोध्‍या का विहंगम नजारा देख ख‍िल उठेगा मन, सामने आई तस्वीरें


Last Updated:

Ram Mandir Dhwajarohan : अयोध्या की पावन धरती इन दिनों दिव्य आभा से आलोकित है. रामनगरी का हर कोना ऐसा सजा है. मानो स्वयं देवता अवतरित हो गए हों, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी की गईं इन तस्वीरों ने पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह की लहर दौड़ा दी है. अयोध्या से आई तस्वीरें हर राम भक्‍त को मोहित कर रही हैं.

हजारों वर्षों की तपस्या, सदियों की प्रतीक्षा और 500 वर्षों से अधूरा राम भक्तों का स्वप्न अब साकार रूप में चमक रहा है श्रीराम जन्मभूमि परिसर की भव्य सजावट देखते ही बनती है. रोशनी की सुनहरी धाराएं जब मंदिर के शिखर पर पड़ती हैं तो पूरा वातावरण अलौकिक हो उठता है.

ayodhya

शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मंदिर परिसर तक हर दिशा में झिलमिलाती LED, फूलों की सुगंध और दिव्य रंगों की वर्षा सा दृश्य भक्तों को त्रेतायुग की अनुभूति करा रही है. ड्रोन कैमरों से ली गई तस्वीरों में राम मंदिर शिखर पर लेजर शो का अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा है जो मानो आसमान में स्वयं रामलला की महिमा का प्रकाश फैला रहा हो.

Ayo

अयोध्या दुल्हन की तरह सजकर तैयार है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से किए गए सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं. ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए स्थल से लेकर सुरक्षा, आवास, जल-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध तक हर व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है, अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार है, जो 25 नवंबर के शुभ मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित कर पूर्णता का संदेश देश और दुनिया को देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

ध्वजा स्थापना का यह क्षण केवल अयोध्या के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक होने वाला है. माना जा रहा है कि जैसे ही शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा लहराएगी, वैसे ही यह राम मंदिर निर्माण यात्रा के पूर्ण होने का आध्यात्मिक संदेश देगी.

ayodhya

अयोध्या का आसमान इन दिनों विशेष रूप से मंत्रमुग्ध कर देने वाला दिखाई दे रहा है. लेजर शो और प्रकाशपुंज में नहाया राम मंदिर दूर से ऐसा लगता है मानो देवताओं का स्वर्ण महल धरती पर उतर आया हो.

ayodhya

भक्तों का मानना है कि त्रेतायुग के देवता भी इस दिव्य आयोजन से प्रसन्न हैं, पूरा विश्व इस समय राम की जय जयकार कर रहा है और अयोध्या एक बार फिर राममय हो उठी है.

ayodhya

ऐसा दुर्लभ दृश्य इतिहास में कम ही देखने को मिलता हैं जब एक पूरी नगरी भक्ति, उत्साह और श्रद्धा में डूबी हो तथा मंदिर का प्रत्येक पत्थर दिव्यता बिखेरता हो 25 नवंबर का दिन अयोध्या और देश के लिए स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ध्वजारोहण से पहले सजी राम नगरी, अयोध्‍या का विहंगम नजारा देख ख‍िल उठेगा मन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *