चरनी से रोशनी तक, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के लिए सजा क्राइस्ट द किंग चर्च, आप भी देखें रौनक

0
चरनी से रोशनी तक, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के लिए सजा क्राइस्ट द किंग चर्च, आप भी देखें रौनक


Last Updated:

Chandauli Latest News : प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव को बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. 24 और 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस महापर्व को लेकर मुगलसराय स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में विशेष तैयारियां की गई हैं. क्रिसमस के दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

चंदौली: क्रिसमस को ईसाई धर्म में सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में सभी चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और आयोजन होते हैं. भारत के साथ-साथ दुनिया के सभी देशों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इसी कड़ी में चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित चर्च में भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. क्राइस्ट द किंग चर्च के प्रबंधक और डायरेक्टर फादर विजय शांति राज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन है और इसे पूरे विश्वास और उत्साह के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि चर्च प्रबंधन की ओर से क्रिसमस और नववर्ष को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

श्रद्धालुओं के लिए खुला आमंत्रण
फादर विजय शांति राज ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का चर्च में स्वागत है. जो भी लोग प्रभु यीशु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आना चाहते हैं, वे चर्च आकर प्रार्थना कर सकते हैं. उन्होंने सभी लोगों के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्च परिसर में कड़े इंतजाम किए गए हैं. फादर ने बताया कि कम से कम 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इनमें यूपी पुलिस और आरपीएफ के जवान शामिल होंगे. इसके साथ ही चर्च के वॉलंटियर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे.

जूता स्टैंड से लेकर व्यवस्थाओं तक सहयोग
चर्च परिसर में जूता स्टैंड की व्यवस्था गुरुद्वारा कमेटी की ओर से की जा रही है. फादर ने बताया कि सभी धर्मों के सहयोग से प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. यह आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है. फादर विजय शांति राज ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म चरनी में हुआ था. इसी परंपरा को दर्शाने के लिए चर्च परिसर में एक सुंदर और भव्य चरनी तैयार की गई है. इसके साथ ही चर्च के अंदर भी एक छोटी चरनी बनाई जाएगी, ताकि श्रद्धालु प्रभु यीशु के दर्शन कर सकें.

लाइट और फूलों से सजा चर्च
चर्च के सभी हिस्सों को लाइटों और फूल-पत्तियों से सजाया गया है. रात के समय चर्च का दृश्य बेहद आकर्षक होगा. सजावट का उद्देश्य यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और उत्सव का आनंद मिल सके.

हर जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा के लिहाज से चर्च परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग मिल रहा है. किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी. क्रिसमस के अवसर पर चर्च के बाहर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा. यहां खाने-पीने की दुकानें, बच्चों के खिलौने और छोटे-छोटे झूले लगाए जाएंगे. बच्चे यहां खूब आनंद लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे.

दिन और रात उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन सुबह से लेकर देर रात तक चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहेगी. हजारों लोग प्रभु यीशु के दर्शन और प्रार्थना के लिए पहुंचेंगे. पूरे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा.

homeuttar-pradesh

चरनी से रोशनी तक, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के लिए सजा क्राइस्ट द किंग चर्च



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों