अब ना सुधरे तो, निपट जाओगे, 2025 में बाबा की पुलिस ने इतने अपराधियों को पहुंचाया यमलोक
Last Updated:
यूपी डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 48 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जो बीते कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं. जुलाई 2023 से अब तक हमने 1लाख 25 हजार 985 अपराधियों को हमने दोषसिद्ध करवाया. इनमें 79 को मृत्युदंड मिला.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी ने अपराध, अपराधी, संगठित अपराध पर “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करने के निर्देश हमेशा दिए हैं. इस नीति पर हमने बेहतर प्रदर्शन किया है. हमने उचित लोगों को उचित जगह पर रखा. टेक्नोलॉजी पर बेहतर काम किया है. हम करीब 7 लाख अपराधी हर साल हम गिरफ्तार करते हैं.
इस साल 48 क्रिमिनल मारे गए
इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 48 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जो बीते कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं. जुलाई 2023 से अब तक हमने 1लाख 25 हजार 985 अपराधियों को हमने दोषसिद्ध करवाया. इनमें 79 को मृत्युदंड मिला. साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साल 2017 की तुलना में रेप की घटनाओं 53 फीसदी की कमी आई है. 15 मामलों में पिट एनडीपीएस की कार्यवाही हुई. 16 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एएनटीएफ ने इस साल जब्त की है.
साइबर ठगी की 325 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए
डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ ने बरेली में इंटरनेशनल अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने बरेली में इंटरनेशनल अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की. साइबर फ्रॉड करने वाले 77622 नंबरों को इस साल हमने ब्लॉक करवाया है और 17 हज़ार से ज्यादा मोबाईल हैंडसेट को ब्लॉक कराया है. 331 आरोपियों को एएनटीएफ ने इस साल गिरफ्तार किया. 18 हज़ार सिपाहियों को हमने साईबर क्राईम से निपटने की ट्रेनिंग दी है. साइबर ठगी की 325 करोड़ रुपए की धनराशि इस साल हमने फ्रीज कराई. कुल ठगी गई रकम का 25 फीसदी हमने फ्रीज कराई ये पिछले साल 11 फीसदी था.
डकैती की घटनाओं में 91 फीसदी आई कमी
डीजीपी ने बताया कि हमने साईबर ट्रेनिंग के लिए विशेषज्ञ रखे हैं. पुलिस कॉन्फ्रेंस में अपराध के खिलाफ़ यक्ष ऐप का उद्घाटन सीएम योगी ने किया. इस ऐप के चलते हर बीट सिपाही को अपने इलाके के अपराधी की जानकारी एक क्लिक पर होगी. सड़क हादसों को कम करने हमारी रणनीति के चलते दो महीने में हादसों में 11.7 फीसदी की कमी 6.08 फीसदी
सड़क हादसों में मौत में कमी आई है. डकैती में 91 परसेंट की कमी आई है. बलात्कार की घटनाओं में 53 परसेंट की कमी आई है. NCRB के मुताबिक उत्तर प्रदेश क्राइम रेट में 20 वें स्थान पर है. जनवरी 2023 से मेटा अलर्ट के चलते 1779 लोगों को आत्महत्या करने से हम लोगों ने बचाया.
अपहरण में 17 फीसदी की आई कमी
इसके अलावा उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति में कई विभाग साथ आए. इस साल हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया. इस साल चौबीसों घंटे ये मिशन शक्ति केंद्र महिला संबंधी अपराध पर काम करता है. अपराध से पहले काउंसिलिंग,फीडबैक का काम भी मिशन शक्ति केंद्र पर हुआ. शारदीय नवरात्रि पर ये शुरू हुआ जिसके बाद अपराधों में कमी आई. हमारी टीम ने जागरूकता के लिए डेढ़ लाख चौपालें की. मिशन शक्ति के तीन महीने पहले और बाद के आंकड़ों को देखें तो रेप में 33 फीसदी की कमी आई. अपहरण में 17 फीसदी,दहेज हत्या में 12 फीसदी की कमी आई.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें