पिकनिक के लिए सबसे पसंदीदा 5 जगहें, परिवार के लिए बेस्ट, जानें क्यों खास हैं
Last Updated:
मिर्जापुर और सोनभद्र में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं, जो प्राकृतिक खूबसूरती और सुकून भरे माहौल के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं. मिर्जापुर की लखनिया दरी, चुनार किला और सिद्धनाथ की दरी हो या फिर सोनभद्र के मुक्काफाल और अबाड़ी, ये सभी जगहें घूमने और परिवार या दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.
अगर आप मिर्जापुर या सोनभद्र घूमने के लिए आना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. यह कुछ ऐसे वाटरफॉल और स्थान है, जहां पर आप न सिर्फ घूम सकते हैं. बल्कि, अपने परिवार के साथ वक्त भी बिता सकते हैं. इनमें 3 जगह मिर्जापुर के और दो सोनभद्र के है, जहां आप घूम सकते हैं.

अगर आप मिर्जापुर जिले में आ रहे हैं तो लखनिया दरी सबसे बेस्ट वाटरफॉल है. यह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अहरौरा के पास स्थित है. यहां पर विदेशों से भी सैलानी आते हैं. पहाड़ों के बीच मौजूद यह वॉटरफाल सुंदर और खूबसूरत झरनों में एक है. परिवार व दोस्तों के साथ गोल्डन टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

मिर्जापुर जिले में दूसरी घूमने के जगह चुनार का किला है. इस किले पर विक्रमादित्य से लेकर मुगलों ने राज किया है. काफी प्राचीन व प्रसिद्ध किला है. यहां की नक्कासी व इतिहास अद्भुत है. गंगा के तट पर स्थित यह किला घूमने के लिए परफेक्ट है. यह वाराणसी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर के शत्तेशगढ़ में सिद्धनाथ की दरी स्थित है. यहां पर पानी की आवाज आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. करीब 80 से 100 फीट ऊपर से पानी कलरव करते हुए नीचे की ओर आता है. पहाड़ और प्रकृति के बीच यह नजारा बेहद ही अलौकिक नजर आता है. इस वॉटरफाल को दूधिया वाटरफॉल कहा जाता है. यहां पर भी अपना समय गुजार सकते हैं.

सोनभद्र के सबसे प्रसिद्ध वाटरफॉल में मुक्काफाल है. मुक्काफाल में पानी एकदम दूध की तरह नजर आता है. यह जगह भी पहाड़ों के बीच में स्थित है, जहां पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. यहां पर कई अद्वितीय जा जानवर भी नजर आते हैं. सोनभद्र जाने वाले लोगों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

सोनभद्र के अबाड़ी को मिनी गोआ कहा जाता है. सोन नदी के किनारे मौजूद यह जगह बेहद ही खास और पर्यटकों की पहली पसंद है. गोवा के बीच का आनंद यहाँ मिलता है. सोनभद्र आ रहे हैं तो यहां पर घूमना बिल्कुल भी नहीं भूले.