Magh Mela 2026: सीएम योगी ने बांग्लादेश का उठाया मुद्दा, कहा- लगता है किसी ने फेविकोल लगा दिया

0
Magh Mela 2026: सीएम योगी ने बांग्लादेश का उठाया मुद्दा, कहा- लगता है किसी ने फेविकोल लगा दिया


Magh Mela 2026 News and Updates: सनातन धर्म में माघ मास को बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. 75 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जिसकी वजह से इसे साधारण माघ नहीं, बल्कि ‘महामाघ मेला’ कहा जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक बना रहा है. शास्त्रों के अनुसार माघ महीने में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में किया गया स्नान मोक्षदायी फल देता है. माघ मेला 3 जनवरी से शुरू हो चुका है और 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा. आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी माघ मेला पहुंचे और संगम स्नान किया. माघ मेला से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव से…

January 10, 202619:50 IST

CM योगी बोले: संत समाज और राम मंदिर से मिलती है एकता की ताकत

सीएम योगी ने कहा कि जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का परिणाम वही होगा जो आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर सेकुलरिज्म का ठेका लेने वाले लोग चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए चेतावनी है. सीएम योगी ने कहा कि जब संत समाज एक मंच पर एकत्रित होता है, तब अयोध्या में राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक निर्णय होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने श्री राम मंदिर में दर्शन किए, शिलान्यास, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वज स्थापना समारोह में भाग लिया. उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटते हैं, वे कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते. रामानंदाचार्य जी की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण होगा और सतुआ बाबा जैसे संत आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं.

January 10, 202618:43 IST

विभाजन के दौर में रामानंदाचार्य ने दिया एकता का संदेश: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब विदेशी आक्रांताओं ने सनातन धर्म को नष्ट करने और समाज को जाति के नाम पर तोड़ने की साजिश रची. ऐसे कठिन कालखंड में जगतगुरु रामानंदाचार्य जी ने सभी संप्रदायों को एकजुट करने का संकल्प लिया. उन्होंने यह उद्घोष किया कि हर मनुष्य ईश्वर की शरणागति का अधिकारी है. रामानंदाचार्य जी इकलौते ऐसे गुरु थे जिन्होंने अलग-अलग जातियों से द्वादश शिष्य बनाए. कबीर दास जी, रविदास जी, स्वामी सुखानंद जी महाराज सहित कई संतों को शिष्य बनाकर उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया.

January 10, 202616:51 IST

कार्यों का मुआयना किया

प्रयागराज दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रिव्यू मीटिंग के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों का मुआयना किया. निर्माण कार्यों को देखने के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि सबसे पहले विवि में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार किया जाए. सीएम के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल नंदी आदि मौजूद रहे.

 

January 10, 202616:16 IST

मुख्य स्नान की तैयारियों की जानकारी ली

प्रयागराज में सीएम योगी ने माघ मेले के मुख्य स्नान की तैयारियों की जानकारी ली. समीक्षा बैठक के बाद योगी ने कहा कि आज मुझे यहां रामानंद जी के 726वें पावन जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ. प्रयागराज अनेक पूज्य ऋषि मुनियों की पावन धरा है… 726 साल पूर्व इसी धरा पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य का जन्म हुआ था… हमने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की है. यहां 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान होगा. 18 जनवरी मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान होगा. 23 जनवरी को वसंत पंचमी और फिर माघ पूर्णिमा का स्नान होगा.

 

January 10, 202615:01 IST

मेला प्राधिकरण में मीटिंग खत्म

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रयागराज मेला प्राधिकरण में मीटिंग खत्म हुई. मेला प्राधिकरण सभागार में सीएम योगी ने मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों को लेकर समीक्षा की. बैठक के बाद सीएम योगी ने मीडिया को किया ब्रीफ. सीएम योगी मेला प्राधिकरण से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए हुए रवाना. सीएम योगी शाम 4:05 बजे तक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे. विधि विश्वविद्यालय की जनरल बॉडी बैठक में भी शामिल होंगे. बता दें, सीएम इस सर्वोच्च बॉडी के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं. जबकि कुलपति पदेन सचिव होते हैं. सीएम योगी शाम 4:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे.

January 10, 202614:42 IST

साधु-संतों के साथ खाना खाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों के साथ भोजन किया.

January 10, 202614:06 IST

पीएम मोदी की तारीफ की

मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो राम मंदिर दर्शन करने गए. रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए. मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा-पताका फहराई, जो लोग आज भी आपको बांटने का काम कर रहे हैं, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते. इन्हें जब भी मौका मिलेगा, ये वही करेंगे जो पहले करते आए हैं-सनातन धर्म पर प्रहार करेंगे और दंगों की आड़ में लोगों को फिर से झुलसाएंगे.

 

January 10, 202614:01 IST

लेटे हनुमानजी मंदिर पहुंचे सीएम

गंगा पूजन के बाद सीएम योगी लेटे हनुमानजी मंदिर पहुंचे. वहां विधिवत दर्शन-पूजन किया.

 

January 10, 202614:01 IST

सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे

मुख्यमंत्री जी जगद्गुरू महामण्डलेश्वर संतोषदास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे. श्री जगद्गुरू रामानन्दाचार्य के 726वां जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए. सीएम योगी ने सतुआ बाबा आश्रम में पहुंचकर सबसे पहले गौ सेवा किया. मुख्यमंत्री 03:20 बजे विधि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे. तत्पश्चात प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.

January 10, 202614:00 IST

सीएम योगी का कुछ ऐसा दिखा अंदाज

 

सीएम योगी ने जब आस्था की डुबकी लगाई तो कुछ इस तरह नजर आए.

January 10, 202613:46 IST

सतुआ बाबा ने अद्भुत काम कर दिया

योगी ने कहा कि सतुआ बाबा ने अद्भुत काम कर दिया. इस वर्ष पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को ही पड़ गई तो स्वाभाविक रूप से हमें इस आयोजन से जुड़ने का अवसर मिल गया. श्री रामानंदाचार्य भगवान का जहां पर प्रकटोत्सव हुआ था, वहां पर मंदिर बने, सरकार उसमें सहयोग करेगी. सतुआ बाबा समाज को जोड़ने का काम कर ही रहे हैं, जो नहीं जुड़ेगा वह अंतिम समय में सतुआ बाबा की शरण में जाएगा ही. वह काशी में मणिकर्णिका घाट पर बैठते हैं।

January 10, 202613:22 IST

सीएम योगी ने पूछा- 10 साल पहले ऐसा मिलता था क्या?

सीएम योगी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जाते ही संगम में डुबकी लगाऊंगा. बहुत दिव्य जल है. आज से 10 साल पहले ऐसा मिलता था क्या? अगर कोई राम भक्त सत्ता में रहता है तो ऐसा अवसर मिलता है. पौष पूर्णिमा पर 31 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी. ये है सनातन आस्था, इस सनातन आस्था को मजबूती देने के डबल इंजन की सरकारी आपके साथ खड़ी है. बांटने वाले लोगों को, तोड़ने वाले लोगों को हम कभी पनपने न दें. कमजोर करने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ने देना है. इन सब संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाला समय सनातन धर्म का ही है. पूरी दुनिया के अंदर सनातन झंडा दिखाई देगा. तब कोई बांग्लादेश में हिंदू को काटने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा

 

January 10, 202612:57 IST

लगता है किसी ने फेविकोल लगा दिया… आखिर क्यों बोले सीएम योगी

योगी ने कहा कि जाति संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो बांग्लादेश की तरह हाल होगा. जाति के नाम पर, मत और संप्रदाय के आधार पर विभाजन हमारे लिए उसी तरह सर्वनाश का कारण बन जाएगा, जैसे बांग्लादेश के अंदर हम देख रहे हैं. विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि अब कोई बोल नहीं रहा है. ये सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी ताकत लगाते हैं. बांग्लादेश की घटना पर इनका मुंह बंद है, लगता है किसी ने फेविकोल लगा दिया.

 

January 10, 202612:46 IST

आक्रमणकारी सनातन धर्म को रौंदना चाहते थे

सीएम योगी ने कहा कि कोई अचानक महान नहीं बन जाता है. एक सामान्य मनुष्य की दुनिया परिवार तक सीमित रहती है. लेकिन एक महामानव की दृष्टि दिव्य होती है. धर्म के प्रति लोगों के मन में जागरूकता की होती. उनका भाव स्वयं के लिए नहीं, परमार्थ के लिए होता है. यही कार्य श्रीमद् जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य ने किया था. आक्रमणकारी सनातन धर्म को रौंदना चाहते थे. विदेशी आक्रांताओं ने समाज को तोड़ने की साजिश रची थी.

 

January 10, 202612:44 IST

मां गंगा, यमुना और सरस्वती हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरा को भगवान भारद्वाज ऋषि, बाल्मीकि ऋषि सहित अन्य ऋषियों ने इसे सनातन के पावन केंद्र के रूप में विकसित किया था. आज हम इसी पवित्र भूमि पर भक्ति के शिरोमणि जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव का उत्सव मना रहे हैं, जो पूरे सनातन समाज के लिए गौरव का विषय है. प्रयागराज की पावन धरना मां गंगा के सान्निध्य में दैहिक भौतिक तापों से मुक्त होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेता है. मां गंगा, यमुना और सरस्वती हैं. एक श्रद्धालु के लिए यह धरती आज के दिन पर उसका प्रत्यक्ष गवाह है. यहां धर्म भी है. यहां न्याय भी है. यहां पर ज्ञान भी है. तीनों को लेकर देशभर के जिज्ञासु इस पावन धरा पर आते हैं.

 

 

January 10, 202612:43 IST

योगी आदित्यनाथ बनें प्रधानमंत्री: स्वामी राघवाचार्य महाराज

संगम तट पर संत स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा- गंगा तट पर भरत जी ने भी आकर कुछ मांगा था. हम सब संत यही मांग करते हैं कि अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भविष्य में हम प्रधानमंत्री के रूप में देखें. गंगा मईया, त्रिवेणी मईया हम संतों की कामना को जरूर पूरा करेंगी.

 

January 10, 202612:17 IST

सिर में उगाई जौ, बाबा हो गए वायरल

माघ मेले में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से साधु संत पहुंच रहे हैं. जो कि संगम की रेती पर बने तंबुओं में कठिन साधना और तप करेंगे. इन्हीं संतो में कुछ संत ऐसे भी हैं जो अपनी खास वेशभूषा और साधना के अनूठे अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का सबब बने हुए हैं. इन्हीं संतों में सोनभद्र के मारकुंडी से आए अमरजीत योगी भी शामिल हैं. अमरजीत योगी ने अपनी जटाओं में जौ उगा रखा है. इसके जरिए वह लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती का भी संदेश दे रहे हैं. बाबा अमरजीत योगी के सिर में उगाई गई जौ को देखने के लिए लोग दूर दूर से उनके पास आ रहे हैं.

January 10, 202611:38 IST

सीएम योगी का ये है पूरा कार्यक्रम

सीएम योगी प्रयागराज में लगभग 7 घंटे तक मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. सीएम योगी वीआईपी घाट से संगम स्नान और गंगा पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. 11:40 बजे खाक चौक प्रबंध समिति के संत जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर जाएंगे. यहां पर श्रीमद् जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य भगवान के 726 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वह सतुआ बाबा शिविर में संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण करेंगे. दोपहर 1: 20 पर बजे मेला प्राधिकरण सभागार में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारी पर समीक्षा करेंगे. इसके बाद सीएम योगी सहयोगियों के साथ वार्ता और प्रेस ब्रीफिंग करेंगे. बैठक के बाद सीएम योगी 2:50 बजे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे. 3:20 से शाम 4:05 बजे तक विधि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे. सीएम योगी विधि विश्वविद्यालय की जनरल बॉडी बैठक में भी शामिल होंगे. सीएम इस सर्वोच्च बॉडी के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं. जबकि कुलपति पदेन सचिव होते हैं. सीएम योगी शाम
4:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे.

January 10, 202611:32 IST

32 मिनट तक रहेंगे संगम पर

संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम योगी ने गंगा पूजन किया. इसके बाद वे सतुआ बाबा के आश्रम के लिए निकल गए. सीएम योगी संगम पर करीब 32 मिनट रहे.

 

January 10, 202611:11 IST

एक करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. तीन से नौ जनवरी की दोपहर तक करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री पहली बार मेले में पहुंचें हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों