यूपी में यहां लगा है किन्नरों का जमावड़ा, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक से आए हैं हिजड़े, अनोखा है आयोजन

0
यूपी में यहां लगा है  किन्नरों का जमावड़ा, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक से आए हैं हिजड़े, अनोखा है आयोजन


कानपुर: कानपुर महानगर इन दिनों एक बिल्कुल अलग और अनोखे रंग में रंगा हुआ है. कानपुर दक्षिण के अर्रा क्षेत्र में अखिल भारतीय मंगल मूर्ति किन्नर कार्यक्रम का भव्य आयोजन चल रहा है. इस आयोजन ने न सिर्फ शहर बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से हजारों की संख्या में किन्नर यहां पहुंचे हैं और पूरा इलाका किसी शादी-ब्याह या बड़े धार्मिक मेले जैसा नजर आ रहा है.

15 दिन चलेगा आयोजन, 14 दिन निकलेगी गंगा यात्रा

तिलसेरी से आईं काजल किन्नर ने बताया कि यह कार्यक्रम करीब 15 दिनों तक चलेगा. इसमें 14 दिनों तक भव्य गंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर गुजरेगी, जिसमें करीब 6 से 7 हजार किन्नर शामिल होंगे. यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और मंगल कामनाएं की जाएंगी. रास्ते में लोग फूल बरसाकर और हाथ जोड़कर किन्नरों का स्वागत कर रहे हैं.

यहां बनते हैं रिश्ते, कोई मां तो कोई बेटी

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि किन्नर समाज के पारंपरिक रिश्ते भी निभाए जाते हैं. कोई किन्नर मां बनती है, कोई बेटी, कोई भाई तो कोई बहन. पूरे विधि-विधान से रिश्ते तय होते हैं, ठीक वैसे ही जैसे किसी परिवार में होते हैं. यही वजह है कि इस आयोजन को किन्नर समाज अपने दिल के बेहद करीब मानता है.

देश-दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना

कार्यक्रम में सिर्फ अपने समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सुख-शांति और अमन-चैन की कामना की जा रही है. हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और हत्याओं को लेकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. किन्नर समाज का मानना है कि एकजुट होकर की गई प्रार्थना जरूर रंग लाती है.

हर साल बदलता है शहर, इस बार कानपुर को मिला सौभाग्य

काजल किन्नर ने बताया कि यह आयोजन हर साल होता है, लेकिन हर बार शहर अलग होता है. पिछली बार यह कार्यक्रम राजस्थान में हुआ था और इस साल कानपुर को इसका सौभाग्य मिला है.आयोजन में सिर्फ असली किन्नरों को ही बुलाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

शादी जैसा नज़ारा, रंग-बिरंगे कपड़े और आभूषण

पूरा आयोजन किसी शाही शादी से कम नहीं लग रहा. हर किन्नर रंग-बिरंगे कपड़ों, भारी आभूषणों और खास श्रृंगार में नजर आ रहा है. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम उनकी कुलदेवी को समर्पित है, जिसमें सभी देवी-देवताओं की पूजा कर पूरे भारतवर्ष की मंगल कामना की जाती है, कानपुर में चल रहा यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और इंसानियत का संदेश दे रहा है, जहां थर्ड जेंडर मिलकर देश की खुशहाली के लिए दुआ मांग रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों