KGMU लव जिहाद के आरोपी रमीज को बचा रहे थे कुछ लोग, STF को जांच मिलते ही खुल गया राज

0
KGMU लव जिहाद के आरोपी रमीज को बचा रहे थे कुछ लोग, STF को जांच मिलते ही खुल गया राज


Last Updated:

केजीएमयू लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले की जांच अब यूपी एसटीएफ को मिल गई है. जांच की जिम्मेदारी मिलते ही कई बड़े खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बीते 17 दिसंबर को ही आरोपित डॉक्टर रमीज के खिलाफ शिकायत की थी.

केजीएमयू लव जिहाद का आरोपी डॉक्टर रमीज.

लखनऊः केजीएमयू लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले की जांच अब यूपी एसटीएफ को मिल गई है. जांच की जिम्मेदारी मिलते ही कई बड़े खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बीते 17 दिसंबर को ही आरोपित डॉक्टर रमीज के खिलाफ शिकायत की थी. लेकिन एचओडी ने पूरे मामले को पांच दिन तक दबाये रखा. आरोपी रमीज के खिलाफ पहले भी विशाखा कमेटी और प्रशासन के पास शिकायतें आई थीं. सूत्रों के मुताबिक KGMU के जिम्मेदार अधिकारियों ने आरोपी पर अपना संरक्षण बनाए रखा था. FIR दर्ज होने तक KGMU प्रशासन ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की थी.

केजीएमयू विवाद में काजी से पूछताछ
दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार लखनऊ के एक चिकित्सक के खिलाफ जांच कर रही पुलिस ने पीलीभीत में एक काजी से पूछताछ की है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस बीच, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने एक आंतरिक जांच के बाद आरोपी चिकित्सक को निष्कासित करने का निर्णय लिया है.

रमीज के निकाह को लेकर हुई पूछताछ
लखनऊ पुलिस ने केजीएमयू के चिकित्सक रमीजुद्दीन नाइक से जुड़े मामले में काजी जाहिद हसन राणा का नाम सामने आने के बाद उनसे पीलीभीत में पूछताछ की. पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या निकाह कानूनी प्रक्रियाओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का अनुपालन करते हुए हुआ या नहीं.

क्या है पूरा केजीएमयू विवाद?
केजीएमयू की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने नाइक पर अपनी शादी छिपाने, शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने, धमकी देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ बलात्कार, आपराधिक धमकी और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 सहित कई आरोपों के तहत 22 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था।ोो

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

KGMU लव जिहाद के आरोपी को बचा रहे थे कुछ लोग, STF को जांच मिलते ही खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों