आलू की खेती का नया ‘सीक्रेट’, बस ये तरीका अपनाएं और पाएं बंपर पैदावार

0
आलू की खेती का नया ‘सीक्रेट’, बस ये तरीका अपनाएं और पाएं बंपर पैदावार


Last Updated:

Potato Farming Tips: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी से ठिठुर रहा है. शीतलहर और पाले का असर बढ़ता जा रहा है. आलू की फसल बेहद संवेदनशील होती है. अगर समय रहते सही कदम न उठाए जाएं तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए आज हम आपको आलू की खेती करने का तरीका बताने वाले हैं. आइए जानते हैं.

चंदौली: आलू की खेती में किसान अक्सर पौधों की ऊपरी हरियाली और सुंदर फूलों को देखकर खुश हो जाते हैं. मगर, असली खेल तो जमीन के नीचे चलता है. विशेषज्ञों और अनुभवी किसानों का मानना है कि जब आलू के पौधों में फूल आते हैं, तब पौधा अपनी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा फूल और बीज बनाने में खर्च कर देता है. इसका सीधा असर आलू के आकार और संख्या पर पड़ता है. यही वजह है कि आलू की बेहतर पैदावार के लिए एक नया तरीका सामने आया है, जो फूलों को समय पर तोड़ देना है.

अधिक संख्या में होते हैं आलू
इस तकनीक में जैसे ही पौधों में फूल आने लगें तो उन्हें सावधानी से हटा दिया जाता है. इससे पौधे की पूरी ताकत जमीन के नीचे बनने वाले आलुओं पर केंद्रित हो जाती है. नतीजा यह होता है कि आलू बड़े, स्वस्थ और संख्या में अधिक होते हैं. कई किसानों ने इस उपाय को अपनाकर उत्पादन में साफ बढ़ोतरी देखी है. वहीं, किसान केदार यादव ने लोकल 18 को बताया कि आलू की खेती में सिर्फ यह तरीका ही नहीं, बल्कि समय पर खाद, बीज और कीटनाशक मिलना भी उतना ही जरूरी है.

कीटों का बढ़ गया है प्रकोप 
उन्होंने आगे कहा कि जुताई-बुवाई से लेकर फसल की बढ़वार तक, अगर सही समय पर जरूरी संसाधन मिल जाएं, तो नुकसान काफी हद तक रोका जा सकता है. सरकार को चाहिए कि किसानों को समय से खाद और दवाइयां उपलब्ध कराए, ताकि फसल की रक्षा की जा सके. इस साल चंदौली में आलू की खेती पर मौसम की मार भी पड़ी है. पछेती बारिश के कारण कई खेतों में बुवाई देर से हुई. अभी किसान पहली भराई कर रहे हैं. देर से बुवाई की वजह से रोग और कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया है.

ऐसे बचाया जा सकता है आलू 
उन्होंने कहा कि कहीं झुलसा रोग तो कहीं कीड़े फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे पौधे हरे-भरे रहने के बजाय सूखने लगते हैं. अगर किसानों को पर्याप्त मात्रा में सही दवाइयां समय पर मिल जाएं, तो फसल को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है. भले ही पैदावार रिकॉर्ड तो न बने, लेकिन फसल संतोषजनक जरूर होगी. इससे किसान खुश रहेगा और उसकी मेहनत सफल मानी जाएगी. बता दें कि आलू की खेती में फूल हटाने की तकनीक, समय पर कृषि इनपुट और मौसम के अनुसार सही प्रबंधन अपनाकर किसान बंपर नहीं तो अच्छी और लाभकारी पैदावार जरूर पा सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeagriculture

आलू की खेती का नया ‘सीक्रेट’, बस ये तरीका अपनाएं और पाएं बंपर पैदावार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों