मात्र 20 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, बदल जाएगी किस्मत! सालभर है डिमांड

0
मात्र 20 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, बदल जाएगी किस्मत! सालभर है डिमांड


Last Updated:

Business Idea: कम पूंजी में किसान ग्लैडियोलस फूल की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. उद्यान विभाग से कंद निशुल्क मिलते हैं. एक बीघा में 10 हजार कंद से करीब 50 हजार फूल उगते हैं. सात महीने में कम लागत पर लाखों की आय संभव है.

Business Idea : कई लोगों का यह सपना होता है कि वह अपना खुद का व्यापार करें, लेकिन पूंजी के अभाव और निवेश करने की क्षमता कमजोर होने के कारण वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप अपने गांव में रहकर खेतों के ही माध्यम से किस तरह से एक फूल की खेती करें और उस फूल के व्यापार को आप आगे बढ़ा सकते हैं, तो आइए जानते हैं कौन सा है वह फूल और उसका व्यापार, किस तरीके से किया जा सकता है. दरअसल यह ग्लाइडोलियस की खेती से संबंधित व्यापार है जिसे व्यापारिक रूप देकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

इस तरह की शुरुआत 
सुल्तानपुर के प्रतापपुर के रहने वाले किसान धर्मेंद्र कुमार तिवारी लोकल 18 से बताते हैं कि पारंपरिक खेती धान और गेहूं की ही फसल से बेहतर है कि ग्लाइडोलियस फूल की खेती की जाय. क्योंकि इसकी खेती करने से सरकारी सहयोग भी प्राप्त होता है. इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा ग्लाइडोलियस के पौधे भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं. यह एक ऐसा व्यापार है, जिनकी डिमांड साल के 12 महीने रहती है. क्योंकि अब किसी के सम्मान में बुके देना कल्चर हो गया है.

इतने कंद से करें शुरुआत 
किसान धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि आप उद्यान विभाग द्वारा 10,000 ग्लाइडोलियस फूल का कंद लेकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं. जिसको लगभग एक बीघा एरिया में लगाया जा सकता है. उनके मुताबिक एक कंद में पांच फूल तैयार होंगे. यानी कि सभी तैयार हो जाते हैं तो 50,000 फूल तैयार होंगे और एक फूल की कीमत लगभग ₹5 आती है, जिससे मात्र 7 महीने की इस खेती में लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. इसकी लागत मात्र 20 हजार रुपए आएगी.

इस तरह करते हैं खेती 
ग्लाइडोलियस फूल की खेती करने के लिए सबसे पहले खेतों का उपचार किया जाता है जिसमें मिट्टी सुधार प्रथम प्रक्रिया है.इसके लिए सबसे पहले खेतों में जैविक खाद, सड़े हुए गोबर को मिलाया जाता है और उसके बाद इसमें मोटी- मोटी मिट्टी की मेड़ियां बनाई जाती हैं और इस पर कंद को रोपित कर दिया जाता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homebusiness

मात्र 20 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, बदल जाएगी किस्मत!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों