बारिश के बाद गेहूं की तीसरी सिंचाई करने की सोच रहे हैं? तो रुक जाइए…बर्बाद हो जाएगी फसल, यहां जानें सही समय

0
बारिश के बाद गेहूं की तीसरी सिंचाई करने की सोच रहे हैं? तो रुक जाइए…बर्बाद हो जाएगी फसल, यहां जानें सही समय


Last Updated:

Wheat Crop Care Tips: हल्की बारिश और तेज हवा ने गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जिन किसानों की फसल 60 से 65 दिन की हो चुकी है और जो तीसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे थे, उन्हें फिलहाल रुकने की सलाह दी गई है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सिंचाई करने से फसल गिरने का खतरा बढ़ सकता है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है. इस खबर में जानिए इस दौरान कैसे आप अपनी फसल को बेहतर बना सकते हैं.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीते कल हुई हवा के साथ हल्की बारिश ने गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जो किसान अपनी 60-65 दिन की फसल में तीसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे थे, उन्हें फिलहाल रुक जाना चाहिए. खेतों में बारिश से नमी आने के कारण अब तुरंत पानी देना गेहूं की खड़ी फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. तेज हवाओं के बीच सिंचाई करने से फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर बुरा असर पड़ता है. फिलहाल किसान मौसम साफ होने तक इंतजार करें, उसके बाद ही तीसरी सिंचाई करें.

सोच समझकर करें गेंहू में सिंचाई
कृषि विशेषज्ञ डॉ. एन.पी. गुप्ता ने बताया कि गेहूं की फसल में सिंचाई का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. वर्तमान में शाहजहांपुर में हुई बारिश और हवा ने मिट्टी में नमी को बढ़ा दिया है. यदि किसान इस समय तीसरी सिंचाई करते हैं, तो अतिरिक्त नमी से पौधों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और तेज हवा के दबाव से फसल जमीन पर बिछ सकती है. इससे दानों के भराव पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. किसान सिंचाई करने से पहले खेत में नमी की गहराई की जांच करें, यदि 2-3 इंच तक नमी बरकरार है, तो सिंचाई को कम से कम एक सप्ताह के लिए टाल देना ही समझदारी है.

अब सिंचाई से पहले किसान क्या करें?
गेहूं में अब सिंचाई करने से पहले किसानों को ‘मिट्टी परीक्षण और मौसम के पूर्वानुमान’ का तालमेल बैठाना चाहिए. सबसे पहले खेत के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मिट्टी को हाथ में लेकर देखें, यदि मिट्टी का गोला बन रहा है, तो सिंचाई की कतई आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा, मौसम विभाग की चेतावनियों पर गौर करें, यदि आने वाले दिनों में और बारिश या तेज हवा की संभावना है, तो सिंचाई रोक दें. यदि खेत में कहीं पानी जमा हो गया है, तो उसकी निकासी का उचित प्रबंध करें ताकि जड़ों को हवा मिल सके. केवल पर्याप्त धूप निकलने और मिट्टी के ऊपरी परत सूखने पर ही अगली सिंचाई का निर्णय लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeagriculture

बारिश के बाद गेहूं की तीसरी सिंचाई करने की सोच रहे हैं? तो रुक जाइए…वरना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों