यूट्यूब बना गुरु, विदेशी बेर बनी कमाई की मशीन, किसान की कहानी चौंकाने वाली

0
यूट्यूब बना गुरु, विदेशी बेर बनी कमाई की मशीन, किसान की कहानी चौंकाने वाली


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में खेती की तस्वीर तेजी से बदल रही है. कभी सिर्फ धान, गेहूं और गन्ने तक सीमित रहने वाले किसान अब नगदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. बाजारों में विदेशी फलों की बढ़ती मांग ने किसानों को नया विकल्प दिया है, जहां कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल रहा है. इसी बदलाव की कहानी है बेर की खेती, जो आज किसानों की आमदनी बढ़ाने का मजबूत जरिया बनती जा रही है.

ख़बरें फटाफट

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान अब लगातार नगदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. परंपरागत फसलों जैसे धान, गेहूं और गन्ना के साथ-साथ वे बेर की खेती करने लगे हैं. बेर की खेती से किसानों को अच्छा-खासा मुनाफा मिल रहा है, क्योंकि बाजार में विदेशी फलों की मांग लगातार बढ़ रही है. इससे किसान कम लागत में अधिक लाभ कमा रहे हैं.

खीरी जिले के अमेठी गांव के प्रगतिशील किसान रऊफ खान बताते हैं कि उन्होंने बेर की खेती का तरीका यूट्यूब से सीखा. इस समय वे लगभग 8 बीघा में बेर की खेती कर रहे हैं. बाजार में बेर की कीमत थोक मंडी में 58 से 60 रुपए प्रति किलो के बीच है, जिससे किसानों को अच्छा-खासा मुनाफा मिल रहा है.

बेर की खास तीन किस्म
रऊफ खान ने बताया कि लगभग 2 साल पहले उन्होंने ग्रीन एप्पल बेर, बाल सुंदरी और कश्मीरी एप्पल बेर की खेती शुरू की, जो मुख्य रूप से विदेशी प्रजातियां हैं. ग्रीन एप्पल बेर मीठा स्वाद देता है, जबकि बाल सुंदरी और कश्मीरी एप्पल बेर सेब जैसी दिखती हैं और खट्टा-मीठा स्वाद देती हैं. इन फलों का भार 50 से 60 ग्राम तक होता है. रऊफ के खेत में करीब 540 पौधे लगे हैं, जिन्हें 15 फीट की दूरी पर रोपा गया है. रोपण का सही समय जुलाई से मार्च तक होता है. खास बात यह है कि एक पेड़ 40 से 50 किलो बेर फल देता है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है.

एप्पल बेर पोषक तत्व का है खजाना
बाजार में बेर की लगातार बढ़ती डिमांड और इसके स्वास्थ्य लाभ के कारण किसान अब परंपरागत फसलों की बजाय नगदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. एप्पल बेर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homeagriculture

यूट्यूब बना गुरु, विदेशी बेर बनी कमाई की मशीन, किसान की कहानी चौंकाने वाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *