500 स्कूल, 2500 छात्र, 30 हजार शिक्षक वोट फॉर्म… नमो बुक फेस्ट से उभरी शिक्षक राजनीति की नई धुरी

0
500 स्कूल, 2500 छात्र, 30 हजार शिक्षक वोट फॉर्म… नमो बुक फेस्ट से उभरी शिक्षक राजनीति की नई धुरी


Last Updated:

राकेश त्यागी, जो की एक पूर्व वायु सेना के फ्लाइंग पायलट रहे हैं, उनकी अध्यक्षता में इस संगठन में 30000 शिक्षक वोट के फॉर्म शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में जाकर वितरित किए हैं, जो की एक बहुत बड़ी संख्या है. राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन संपूर्ण देश में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 4027 शिक्षण संस्थान से जुड़ा हुआ है वहीं मेरठ सहारनपुर खंड में इस संगठन के 550 शिक्षण संस्थान सदस्य हैं.

Zoom

पायलट राकेश त्यागी के प्रयास से नमो बुक फर्स्ट देश में एक बहुत सफल कार्यक्रम रहा.

वर्ष 2026 में होने वाले मेरठ सहारनपुर खंड एमएलसी शिक्षक चुनाव की हलचल दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है. यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारतवर्ष में यह एकमात्र चुनाव ही शिक्षाविदों की वोट पर आधारित है. इस चुनाव का वोटर शिक्षा जगत से आता है तो उनका शिक्षक एमएलसी भी एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व होना चाहिए. आने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों की सीधे तौर पर एक मांग जोर शोर से आ रही है कि उनका प्रतिनिधि शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का चिंतन करने वाला हो और उनका पूर्ण निराकरण करवा पाने में सक्षम हो.

हाल ही में हुए नमो बुक फेस्ट में हुए कार्यक्रम “बच्चों के मन की बात मोदी जी के साथ” में पायलट राकेश त्यागी के संयोजन से कश्मीर से लेकर केरल तक 500 विद्यालयों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. यह विद्यालयों की संख्या अपने आप में किसी भी कार्यक्रम का एक कीर्तिमान है. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 2500 छात्रों ने प्रतिभा किया. पायलट त्यागी के इस प्रयास से नमो बुक फर्स्ट देश में एक बहुत सफल कार्यक्रम रहा. इस प्रकार पायलट त्यागी अनेक विशाल शिक्षकों व शिक्षण संस्थाओं की रैली और सम्मेलन सफलता पूर्ण कर चुके हैं.

विगत वर्षों में राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा व दिल्ली मे हजारों की संख्या में शिक्षकों व शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के अनेक विशाल सम्मेलन संपन्न कर शिक्षा जगत में विशेष लोकप्रियता प्राप्त की हैं. इन सम्मेलनों में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया आदि ने प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होकर गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दी व राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने अपने आपको उत्तर भारत का सबसे बड़ा संगठन साबित किया.

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पायलट राकेश त्यागी, जो कि एक पूर्व वायु सेना के फ्लाइंग पायलट रहे हैं, उनकी अध्यक्षता में इस संगठन में 30000 शिक्षक वोट के फॉर्म शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में जाकर वितरित किए हैं, जो की एक बहुत बड़ी संख्या है. राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन संपूर्ण देश में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 4027 शिक्षण संस्थान से जुड़ा हुआ है, वहीं मेरठ सहारनपुर खंड में इस संगठन के 550 शिक्षण संस्थान सदस्य हैं. इन शिक्षण संस्थाओ में शिक्षकों की संख्या एमएलसी चुनाव की दशा व दिशा सीधे तौर पर प्रभावित करती है. शिक्षकों का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने उनकी समस्याओं के अतिरिक्त उनके गौरव व सम्मान की भी चिंता की है. इन 550 शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को आत्म स्वाभिमान दिलाने वाला यह संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश में मजबूत पकड़ रखता है.

राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने 550 सदस्य स्कूलों में बांटे 30000 शिक्षक वोटर फॉर्म
अगर राजनीतिक समीकरण की बात करें तो 30000 शिक्षक वोटर फॉर्म के वितरण से चुनावी नतीजे एक तरफा दिखाई देते हैं. मजेदार बात यह है की इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पायलट राकेश त्यागी के पास भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक, पश्चिम उत्तर प्रदेश का दायित्व है. वह प्रदेश के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों के प्रदेश प्रमुख का भी दायित्व निभा चुके हैं. पायलट राकेश त्यागी ने इस बार एमएलसी शिक्षक के लिए अपनी दावेदारी भाजपा संगठन के समक्ष पेश की है. पिछले एमएलसी चुनाव के दौरान जब संगठन को शिक्षण संस्थानों के साथ संपर्क करने का कोई मजबूत माध्यम नहीं मिल रहा था, तब भाजपा ने पायलट त्यागी को चुनाव के मध्य में सर्वाधिक वोटर संख्या वाले तीन जिलों का समन्वयक घोषित किया था. उसके बाद ही भाजपा का जीत का रास्ता सरल हो सका और 48 साल से निरंतर शिक्षक एमएलसी स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा को हराया जा सका. वरिष्ठ एमएलसी स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा को हारता देख पूरे प्रदेश में एमएलसी चुनाव का समीकरण बदल गया और विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के पब्लिक स्कूलों द्वारा बनाया गया इस माहौल के द्वारा भाजपा ने अभूतपूर्व विजय प्राप्त की.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी एक ऐसे त्यागी चेहरे को आगे करती है जिसका शिक्षा जगत में विशेष प्रभुत्व हो? पायलट त्यागी के शिक्षा जगत में अपने स्वयं के चार शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ एक देसी गिर व राठी गोवंश का संवर्धन केंद्र चलाते हैं व उत्तर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वैसे हाल ही में एक अपने इंटरव्यू में पायलट राकेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक जाति व धर्म की राजनीति से ऊपर है और शिक्षक जातिगत विषयों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में वोट देता है. क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी एमएलसी शिक्षक चुनाव में शिक्षक वोटरों के बीच एक लोकप्रिय राष्ट्रवादी विचार व सैन्य अनुशासन वाले व्यक्तित्व को अपना प्रत्याशी बनाएगी?

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

500 स्कूल, 2500 छात्र… नमो बुक फेस्ट से उभरी शिक्षक राजनीति की नई धुरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों