200 लोगों की दावत, DJ पर थिरके लोग, हरदोई में बकरियों का रॉयल बर्थडे

0
200 लोगों की दावत, DJ पर थिरके लोग, हरदोई में बकरियों का रॉयल बर्थडे


Last Updated:

Hardoi Samachar: हरदोई में एक व्यक्ति ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनों दो बकरियों स्वीटी और मोनिका के जन्मदिन को किसी उत्सव की तरह मनाया. लालाराम ने पूरे गांव को न्योता दिया था. बकरियों का ऐसा भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Hardoi News: हरदोई में धूमधाम से मनाया गया बकरियों का बर्थडे

हरदोई. यूपी के हरदोई में सदर तहसील के एक गांव में ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया… लेकिन ठहरिए! ये कोई बच्चियां नहीं, बल्कि लालाराम की प्यारी बकरियां हैं. जी हां! लालाराम ने अपनी दोनों बकरियों का जन्मदिन पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया. गांव में सजावट, पूजा-पाठ और फिर करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम. माहौल बिल्कुल मेले जैसा था. हंसी, खुशी और जश्न से भरा हुआ था. डीजे की धुनों पर जमकर गाना-बजाना हुआ. गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी म्यूजिक की बीट पर झूमते नजर आए. बकरियों को फूलों की माला पहनाई गई और फोटो-वीडियो भी जमकर बने. ग्रामीणों का कहना है कि लालाराम अपनी बकरियों को परिवार का सदस्य मानते हैं. शायद यही वजह है कि इस अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा जन्मदिन मनाया गया, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है. सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो प्यारी बकरियों, ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन किसी उत्सव की तरह मनाया. यह कोई साधारण आयोजन नहीं था, बल्कि इसमें पूरे रीति-रिवाज, भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिला. रविवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लालाराम ने बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था. जश्न की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें गांव में रामायण और भागवत पाठ का किया गया. बकरियों को नहला-धुलाकर फूलों की मालाएं पहनाई गईं और नए वस्त्र धारण कराए गए.

DJ पर जमकर थिरके लोग

माहौल तब और रंगीन हो गया जब डीजे की धुनों पर गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके. लालाराम ने इस मौके पर करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम किया था. खास बात यह है कि पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह 300 मेहमानों को बुलाकर जश्न मनाया था और 51 कन्याओं को भोज कराया था. ग्रामीणों के लिए यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लालाराम के अटूट पशु-प्रेम की मिसाल है. लालाराम का कहना है कि स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का हिस्सा हैं. आज के दौर में जहां लोग अपनों को भूल जाते हैं, वहीं लालाराम का यह अनोखा कदम समाज को बेजुबानों के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम का बड़ा संदेश दे रहा है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *