यूरोप से मां विंध्यावासिनी धाम पहुंचे 94 भक्त, बोले- सनातन धर्म से है लगाव

0
यूरोप से मां विंध्यावासिनी धाम पहुंचे 94 भक्त, बोले- सनातन धर्म से है लगाव


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Maa Vindhyavasini Dham: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को महाकुंभ में स्नान के बाद यूरोप से 94 भक्तों का समूह मां विंध्यवासिनी धाम में पहुंचा. धाम में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने सनातन धर्म की जमकर तारीफ की. भक्तो…और पढ़ें

X

यूरोप से आएं दर्शनार्थी

हाइलाइट्स

  • 94 यूरोपीय भक्त पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम.
  • 20 वर्षों से सनातन धर्म से जुड़ाव.
  • आध्यात्म से मिलती है ऊर्जा और शक्ति.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में यूरोप से 94 भक्तों का जत्था दर्शन के लिए पहुंचा है. मां विंध्यवासिनी धाम में पहुंचकर भक्तों ने विशेष पूजन किया. दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने दिव्य धाम देखकर अभिभूत हो गए. ब्रिटेन से आए भक्तों ने कहा कि यहां आना एक दिव्य अनुभव है. हम लोगों का 20 वर्षों से सनातन से जुड़ाव हैं. उन्होंने सनातन के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की और कहा कि सनातन संस्कृति से काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. प्रशासन की ओर से भक्तों के आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

बुधवार को महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद 94 भक्त मां विंध्यवासिनी धाम में पहुंचकर दर्शन किए. मां विंध्यवासिनी धाम में तीर्थ पुरोहित पंडित शिवांग त्रिपाठी ने विधिवत दर्शन पूजन कराया और मां की महिमा को इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भक्तों को बताया. दर्शन के बाद विदेश से आएं भक्त काफी खुश नजर आए. दिव्य धाम को देखकर सनातन के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की. प्रशासन की ओर से भक्तों के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए थे.

20 वर्षों से है सनातन से जुड़ाव

दर्शन के बाद भक्तों ने बातचीत में कहा कि सनातन धर्म सबसे प्यारा और प्राचीन धर्म है. इससे 20 सालों से हमारा जुड़ाव है. यूरोप के एस्टोनिया से हम लोगों का एक समूह दर्शन के लिए आया है. यूरोप से भारत आने के बाद हम लोगों की इच्छा थी कि मां के दर्शन के लिए आएं. दिव्य धाम के दर्शन करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. भक्तों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहरी प्रेरणा और शक्ति मिलती है.

सनातन के प्रति बढ़ा है आकर्षण

भक्तों ने कहा कि सनातन सबसे अच्छा धर्म है. आज सभी सनातन से जुड़ रहे हैं. विदेशों से आकर लोग सनातन को अपना रहे हैं. आज सनातन के प्रति सभी का आकर्षण बढ़ा है. मां के दिव्य धाम को देखकर भक्त अभिभूत हो गए. तीर्थ पुरोहित पंडित शिवांग त्रिपाठी ने कहा कि ब्रिटेन से आने वाले भक्तों के समूह को दर्शन कराया गया है. उन्हें मां की महत्ता से रूबरू कराया गया है.

homeuttar-pradesh

यूरोप से मां विंध्यावासिनी धाम पहुंचे 94 भक्त, बोले- सनातन धर्म से है लगाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों