पापा पीसीएस, मम्मी टीचर, दीदी असिस्टेंट प्रोफेसर, शिवम मिश्रा बने असिस्टेंट कमिश्नर
Last Updated:
UPPSC Result 2026: प्रयागराज के शिवम मिश्रा असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बन गए हैं. शिवम मिश्रा का यह पहला प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता मिल गई है. शिवम की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है. शिवम की दीदी भी इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.
प्रयागराज के शिवम मिश्रा बने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर.
प्रयागराजः यूपी लोक सेवा आयोग ने रविवार देर रात पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें प्रयागराज के शिवम विश्वकर्मा ने 58वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बने. उनकी सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है. शिवम के पिता आर एन विश्वकर्मा संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के पद पर तैनात हैं. शिवम विश्वकर्मा की मां प्रतिभा विश्वकर्मा डॉक्टर घोष मॉडर्न इंटर कॉलेज प्रयागराज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. जबकि बड़ी बहन शिवानी विश्वकर्मा प्रयागराज में ही आर्य कन्या पीजी कॉलेज में इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.
2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिवम ने किया था टॉप
शिवम विश्वकर्मा ने की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर अल्लापुर से हुई है. इसके बाद जूनियर से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से हासिल की. यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 2015 में प्रदेश में सातवीं रैंक आयी थी और जिले में शिवम विश्वकर्मा ने टॉप किया था. साल 2016 में शिवम का चयन मालवीया नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जयपुर में हो गया था. उन्होंने एम एन आई टी जयपुर से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की. शिवम विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है.
पहले ही अटेम्पट में शिवम मिश्रा ने पाई सफलता
शिवम विश्वकर्मा का यह पहला प्रयास था और पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है. इस सफलता के लिए उन्होंने हर दिन 10 से 12 घंटे कड़ी मेहनत की. फिलहाल शिवम विश्वकर्मा लखनऊ में हैं और पीसीएस मेंस 2025 की परीक्षा दे रहे हैं. यह परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है. प्रयागराज के अलावा अन्य जिलों में भी बच्चों का सेलेक्शन हुआ है. शिवम विश्वकर्मा के घर पड़ोसी और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें