LIVE :नोएडा में कई जगहों पर फैक्‍ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, हर तरफ जाम के हालात

0
LIVE :नोएडा में कई जगहों पर फैक्‍ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, हर तरफ जाम के हालात


Last Updated:

Noida Workers Protest Live Update News : सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. श्रमिक वाहनों पर पत्थरबाजी भी कर रहे हैं.

Zoom

Noida Violence Live : नोएडा में कई जगहों पर श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन.

नोएडा : नोएडा (Noida) के सेक्टर 84 स्थित मदरसन कंपनी से शुरू हुआ प्रदर्शन अब पूरे जिले में फैलता दिख रहा है. कई जगह हालात बेकाबू हो गए हैं. श्रमिक उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगह गुस्साए श्रमिकों ने जमकर उत्पात मचाया है और पथराव के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आईं. प्रदर्शन के दौरान वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और सड़कों पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. श्रमिक वाहनों पर पत्थरबाजी भी कर रहे हैं. विरोध-प्रदर्शनों के कारण अक्षरधाम की ओर से नोएडा में प्रवेश बंद है.

Noida Factory Workers Protest-Traffic Jam LIVE Updates

  • हालातों की बात करें तो नोएडा में एक जगह नहीं बल्कि अलग अलग इंडस्‍ट्रीयल जगहों पर फैक्ट्री के कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है.
  • ये लोग सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
  • गुस्साए कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है. नोएडा फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है.
  • सेक्टर 84 में मदरसन कंपनी के सामने प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी. पथराव और आगजनी हुई है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है.
  • बेकाबू हुई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं.
  • नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गार्मेंट एक्सपोर्ट और अन्य औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक हरियाणा की तर्ज पर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
  • नोएडा में सेक्टर 62 में दो बसों को रोका गया.
  • प्रदर्शन से नोएडा की सड़कों पर लगा जाम.
  • NH-9 और सेक्टर-62 में भी लगा जाम.

यह प्रदर्शन ना केवल सेक्‍टर 84 बल्कि सभी इंडस्‍ट्रीयल इलाकों में हो रहा है. जगह-जगह प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर जाम के हालात बने हुए हैं. वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर देखी जा रही हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई ट्रै‍फ‍िक एडवाइजरी जारी नहीं हुई है, जिसकी वजह से अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. एनएच 9 और सेक्‍टर 62 में भयंकर जाम के हालात देखे जा रहे हैं. इससे ना केवल नोएडा बल्कि पूरे एनसीआर की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर जाम के हालात बन गए हैं. पुलिस ने शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए भारी तैनाती की है.

नोएडा पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है. पुलिस एवं प्रशासनिक आला अफसर मौके पर हैं और पुलिस बल सभी जगहों पर मौजूद है. हालातों पर नजर रखी जा रही है. श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने हेतु लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. जरूरत के हिसाब से न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

जिला अधिकारी ने श्रमिकों से अपील की है. उन्‍होंने कहा कि 2 से 3 दिवसों में जनपद की औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिय गए हैं, जिनका जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा. उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा. अगर रविवार को कार्य कराया जाता है, तो उसका भुगतान भी दुगनी दर से किया जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में किया जाएगा. प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला ही होगी. शिकायत पेटी रखी जाएगी और श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा. हर श्रमिक का वेतन महीने की 10 तारीख के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी.

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के वेलफेयर एवं शांति व्यवस्था के लिए एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके नंबर है..

  • 120-2978231
  • 120-2978232
  • 120-2978862
  • 120-2978702

इस कन्ट्रोल रूम के जहिरये श्रमिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं. जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक अपने-अपने कामों पर पहुंचकर कार्य करें. किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *