मेष राशि को आज बेलने पड़ेंगे पापड़, पार्टनर से खटपट का खतरा, करें ये उपाय

0
मेष राशि को आज बेलने पड़ेंगे पापड़, पार्टनर से खटपट का खतरा, करें ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 April 2026 : मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. हालांकि, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. प्यार और रिश्तों में हल्की खटास आ सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है. मेष राशि में चंद्रमा 7वें भाव में गोचर करेंगे. इससे प्रतिस्पर्धा, स्वास्थ्य और कार्य से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज प्यार और रिश्तों के लिए ठीक नहीं रहेगा. प्रेमिका या पार्टनर से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. थकान और मानसिक तनाव परेशान करेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कर्ज देने और लेने से बचें. हनुमान जी की पूजा करें. दिन सामान्य रहेगा. ऋतु बसंत है. माष वैसाख है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र पुष्य है. योग शूल है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.55 मिनट पर और सूर्यास्त 6.51 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.53 से लेकर 12.45 तक रहेगा. इसमें किया गया काम चिरकाल तक लाभ देता है. कोई भी मांगलिक व सांस्कृतिक कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10.41 से 12.19 दोपहर तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. राशि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा साहस और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे काम होते हुए नजर आएंगे. हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है. मेष राशि में चंद्रमा 7वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा, स्वास्थ्य व कार्य से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा.

हल्की खटास

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज नियमित दिनचर्या बनाए रखें. सलाह के तौर पर योग और हल्का व्यायाम करें. यह शारीरिक और मानसिक रूप से आपको फिट रखेगा. प्यार और रिश्तों में हल्की खटास आ सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. बहस से बचें. समझदारी और धैर्य के साथ बातचीत करें. मीठी बातों से ही रिश्तों में कड़वाहट दूर किया जा सकता है. धैर्य के साथ रिश्तों को संभालें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी सदस्य के सेहत की चिंता हो सकती है. संयम और समझदारी बनाए रखें.

विरोधियों से सावधान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. खर्चों में वृद्धि होगी. अचानक से लेन-देन से बचें. कर्ज लेने और कर्ज देने से बचें. आर्थिक निर्णय सोच समझकर लें. नौकरी और करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. हालांकि, मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा. विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो सकता है. ध्यान के साथ काम करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *