यूपी में आने वाला है बवंडर, 70 की स्पीड से चलेगी हवा, कहीं बरसेगा पानी

0
यूपी में आने वाला है बवंडर, 70 की स्पीड से चलेगी हवा, कहीं बरसेगा पानी


Last Updated:

UP Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 अप्रैल को बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. हालांकि कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ आंधी भी चलेगाी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.

Zoom

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा तो वहीं कुछ जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के उत्तर भारत के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं हवा की रफ्तार 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी है. हालांकि इस बीच कुछ क्षेत्रों में लू का असर जारी रहेगा, जिसके कारण तापमान में अधिक गिरावट नहीं नजर आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर सहित उसके आसपास के शहरों में 27 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम वर्षा होने का अनुमान है.

आईएमडी के मुताबिक 28 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य भर में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. 29 अप्रैल को हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा. जिन जिलों में 27 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी किया है, उसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, झांसी और आसपास के जिले शामिल हैं. वहीं जिन जिलों में रातें गर्म रहने वाली हैं, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा शामिल है.

    • मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 3 मई तक बारिश, गरज व चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. बता दें कि यूपी में अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि 28 अप्रैल से लोगों को राहत मिलेगी.
    • बारिश व आंधी से ना केवल गर्मी कम होगी. बल्कि फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. आईएमडी मौसम को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है. ऐसे में आप अपने जिले का मौसम अपडेट लेने के लिए आईएमडी के वेबसाइट पर जा सकते हैं.
    • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ छिटपुट क्षेत्रों में ऊष्ण लहर चलने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति में सुधार होगा. इस सप्ताह के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है.
    • इस सप्ताह के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले एक सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत में, 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में, 27 से 30 अप्रैल के बीच मध्य भारत में और 28 से 30 अप्रैल के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी गरज की संभावना है.लू से बचने के लिए क्या करें

लू से बचने के लिए शरीर को ढक कर रखें. बाहर निकलने से पहले छाता जरूर लेकर चलें या फिर टोपी पहनें. कोई जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें. खूब पानी पिएं.

लू लगने के क्या होते हैं लक्षण
अगर आपको उल्टी आ रही है, बेहोश छा रही है या फिर चक्कर आ रहे हैं तो जान लीजिए की आपको लू लग गया है. ऐसे लक्षण दिखने में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *