अगर कन्नौज में परफ्यूम व्यापारी को मिल जाए यह सुविधा तो उद्योग को मिलेगी एक नई

0
अगर कन्नौज में परफ्यूम व्यापारी को मिल जाए यह सुविधा तो उद्योग को मिलेगी एक नई


Agency:Local18

Last Updated:

कन्नौज के इत्र व्यापारी लकड़ी की कमी से चिंतित हैं और गैस, बिजली या सोलर एनर्जी जैसे नए ईंधन विकल्पों की मांग कर रहे हैं ताकि उनका व्यापार बिना रुकावट के चलता रहे.

X

कन्नौज के इत्र व्यापारी

हाइलाइट्स

  • कन्नौज के परफ्यूम व्यापारी लकड़ी की कमी से चिंतित हैं.
  • व्यापारी गैस, बिजली या सोलर एनर्जी की मांग कर रहे हैं.
  • नए ईंधन विकल्पों से इत्र कारोबार को गति मिलेगी.

कन्नौज: जिसे परफ्यूम की नगरी कहा जाता है, पूरी दुनिया में मशहूर है. शायद ही कोई देश होगा जहां कन्नौज के परफ्यूम की खुशबू ना पहुंची हो. कन्नौज के परफ्यूम व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा नए रास्ते खोजते रहते हैं. अभी परफ्यूम बनाने के लिए लकड़ी, कंडा और कोयला जैसे ईंधन इस्तेमाल होते हैं. लेकिन आने वाले समय में इनकी कमी हो सकती है, इसलिए व्यापारी भविष्य की चिंता कर रहे हैं. उनका मानना ​​है कि गैस या किसी और नए तरीके से ईंधन की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कन्नौज के परफ्यूम कारोबार को और गति मिल सके.

किन ईंधनों से बनता परफ्यूम
कुछ परफ्यूम ऐसे होते हैं जिन्हें बनाने के लिए 300 डिग्री तापमान चाहिए होता है. इसके लिए लगातार तेज आंच की जरूरत होती है. लकड़ी, कंडा और कोयला, इन तीनों से आंच मिलती है, लेकिन सबसे ज़्यादा इस्तेमाल लकड़ी का होता है.

इस समस्या के है संकेत
लकड़ी परफ्यूम बनाने का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन कई बार इसकी कमी से परफ्यूम व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका कामकाज भी प्रभावित होता है. इसलिए अब व्यापारी गैस की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर इत्र के कारखानों में गैस पाइपलाइन की सुविधा हो, बिजली से ईंधन की व्यवस्था हो या फिर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल हो, तो उनका व्यापार और तेजी से बढ़ेगा.

क्या बोले परफ्यूम व्यापारी
परफ्यूम व्यापारी निशीष तिवारी बताते हैं कि हजारों सालों से कन्नौज का परफ्यूम कारोबार तरक्की कर रहा है. लेकिन अब ईंधन की समस्या इस व्यापार के लिए खतरा बनती जा रही है. इसीलिए अब हम लोग नए विकल्पों के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए हैं. हम चाहते हैं कि बिजली, सोलर या फिर गैस पाइपलाइन के जरिए ईंधन की व्यवस्था हो, ताकि हमारा व्यापार आसानी से चलता रहे. कन्नौज का इत्र कारोबार अभी भी लकड़ी पर बहुत ज्यादा निर्भर है. लेकिन एक समय ऐसा आएगा जब इस ईंधन की कमी हो जाएगी. आज भी लकड़ी की कमी होने लगी है, इसलिए हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या ना आए और हमारा परफ्यूम कारोबार बिना किसी रुकावट के चलता रहे.

homeuttar-pradesh

अगर कन्नौज में परफ्यूम व्यापारी को मिल जाए यह सुविधा तो उद्योग को मिलेगी एक नई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों