वाराणसी के 50 मुहल्लों का बदलेगा नाम, लोगों ने कहा- अब पुरानी गलती सुधारने…
Last Updated:
Varanasi News: मुहल्लों के नाम बदलने को लेकर अब लोगो का रिएक्शन भी सामने आने लगा है. लोग अब इसे पुरानी गलती का सुधार बता रहे हैं. शहर में कई ऐसे मुहल्ले है जिनके नाम तो देवनाथपुरा, मदनपुरा है, लेकिन वहां रहते …और पढ़ें
वाराणसी के 50 मुहल्ले के बदले जाएंगे नाम
हाइलाइट्स
- वाराणसी में 50 से अधिक मुहल्लों के नाम बदलने की तैयारी.
- मुहल्लों के नाम बदलने को लोग पुरानी गलती का सुधार मान रहे हैं.
- नाम बदलने पर वाराणसी नगर निगम की बैठक में चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 50 से अधिक मुहल्लों के नाम बदलने की तैयारी है. इनमें ज्यादातर मुहल्ले ऐसे है जिनके नाम मुस्लिम आक्रांताओं और मुस्लिम शासकों के नाम पर है. इन मुहल्लों में औरंगाबाद, खालिसपुरा, कज्जाकपुरा जैसे मुहल्ले शामिल हैं. आज वाराणसी नगर निगम के कार्यकारिणी की बैठक में इसपर विस्तार से चर्चा होगी और पार्षद नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव लाएंगे. बता दें कि पिछले दिनों इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था और महापौर को एक मांगपत्र भी सौंपा था.
मुहल्लों के नाम बदलने को लेकर अब लोगो का रिएक्शन भी सामने आने लगा है. लोग अब इसे पुरानी गलती का सुधार बता रहे हैं. अशोक पांडेय ने बताया कि शहर में कई ऐसे मुहल्ले हैं जिनके नाम तो देवनाथपुरा, मदनपुरा है, लेकिन वहां मुसलमान हैं. ऐसे में यदि मुस्लिम आक्रांताओं वाले मुहल्ले के नाम बदले जाते हैं, तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
नहीं पड़ेगा बहुत फर्क
वहीं इस मुद्दे को लेकर सुनील मिश्रा का मानना है कि नाम बदलने का फर्क आम तौर पर एक दो पीढ़ी बाद दिखाई देता है. ऐसे में यदि सरकार बदली तो फिर दूसरी सरकार उन मुहल्लों का नाम बदल सकती है जिससे लोग सिर्फ इस राजनीति में ही फंसे रह जाएंगे.
मुस्लिम क्रांतिकारियों के रखे जाए नाम
मुस्लिम मुहल्लों वाले नाम को लेकर देवव्रत का कहना है कि यदि नगर निगम मुस्लिम आक्रांताओं वाले मुहल्ले के नाम बदल रही है, तो उन्हें इन मुहल्लों के नाम मुस्लिम राष्ट्रभक्तों और जयनायकों के नाम पर रखना चाहिए, जिससे एक वर्ग को तकलीफ भी न हो.
ये होंगे नए नाम
बताते चलें कि फिलहाल वाराणसी नगर निगम औरंगजेब के नाम पर बसा मुहल्ला औरंगाबाद का नाम नारायण धाम, खालिसपुर का नाम ब्रह्मतीर्थ, कज्जाकपुरा का नाम अनारक तीर्थ और मदनपुरा का नाम पुष्पदंठेश्वर रखने की तैयारी है.